General Knowledge: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कब तक चला सकते हैं पेट्रोल-डीजल कारें? जानिए नियम

Published by :Pushpanjali
Published at :05 Jul 2025 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
General Knowledge

General Knowledge

General Knowledge: पाकिस्तान में 15 साल से पुरानी पेट्रोल और 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियों को चलाने की अनुमति नहीं है. वहां इन्हें एंड ऑफ लाइफ व्हीकल माना जाता है. बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों को देखते हुए लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर झुक रहे हैं.

विज्ञापन

General Knowledge: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पुराने वाहनों पर सख्त कदम उठाए हैं. दिल्ली में 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियां और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों को चलाने पर रोक लगा दी गई है. यह प्रतिबंध ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉगनिशन (ANPR) कैमरों के जरिए लागू किया जा रहा है. हालांकि यह फैसला लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, लेकिन आम लोगों के बीच इसको लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है.

अब सवाल उठता है कि क्या ऐसा ही कोई नियम पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लागू है? आइए जानते हैं वहां क्या नियम हैं पेट्रोल और डीजल वाहनों को लेकर.

पाकिस्तान में क्या है नियम?

पाकिस्तान में फिलहाल पुराने वाहनों को लेकर दिल्ली जैसी सख्ती तो नहीं है, लेकिन वहां भी कुछ सामान्य दिशा-निर्देश हैं जो वाहनों की उम्र से जुड़े हैं. पाकिस्तान सरकार के अनुसार, 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल कारें और 10 साल से पुरानी डीजल कारें “एंड ऑफ लाइफ व्हीकल” मानी जाती हैं. यानी, इन्हें सार्वजनिक सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं होती. यह नियम पूरे पाकिस्तान में लागू होता है, भले ही वाहन की फिटनेस अच्छी क्यों न हो.

महंगाई ने बढ़ाई मुश्किलें, इलेक्ट्रिक की ओर रुख

पाकिस्तान पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है. वहां पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. जरूरी चीजें जैसे आटा, चावल, दाल और गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से बाहर हो चुके हैं. इन हालातों में अब लोग इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियों की ओर रुख करने लगे हैं.

पाकिस्तान सरकार भी अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर विचार कर रही है, ताकि ईंधन की लागत और वायु प्रदूषण—दोनों पर काबू पाया जा सके.

पढ़ें: Bihar Success Story: जहां IIT-IIM वाले गए Google-Microsoft, वहीं बिहार के इस लाल ने अपनी माटी में किया कमाल

पढ़ें: Success Story: पिता बेचते थे कबाड़, बेटी पहुंच गई Microsoft, मिला लाखों का पैकेज

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola