GK Tricky Questions: किस जानवर के पेट में होता है मोती, नहीं जानते होंगे आप, देखें 10 ट्रिकी सवाल-जवाब

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Apr 2025 5:10 PM

विज्ञापन

GK Tricky Questions

GK Tricky Questions: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा डर जनरल नॉलेज सेक्शन में लगता है. जीके सेक्शन में अक्सर ट्रिकी और टेढ़े सवाल ही पूछे जाते हैं. ऐसे में यहां जनरल नॉलेज के 10 ट्रिकी सवाल और उनके जवाब देख सकते हैं.

विज्ञापन

GK Tricky Questions: प्रतियोगिता परीक्षाओं में जनरल नॉलेज या करेंट अफेयर्स के सवाल जरूर होते हैं. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा डर जनरल नॉलेज सेक्शन में ही लगता है. ऐसे में UPSC, SSC, IBPS, BPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 10 जरूरी सवाल-जवाब यहां देक सकते हैं. बता दें कि ये सवाल आपको किसी भी स्तर की परीक्षाओं में काम आ सकते हैं.

GK Tricky Questions: जीके के 10 ट्रिकी सवाल जवाब

सवाल 1: किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है?

जवाब: पैरामीशियम (Paramecium) नामक एक सूक्ष्म जीव की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है, इसलिए इसे “चप्पल जीव” भी कहा जाता है.

सवाल 2: भारत में किस राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है?

जवाब: आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ को भारत का चावल का कटोरा कहा जाता है

सवाल 3: पहले भारतीय डाक टिकट पर किसकी तस्वीर जारी की गई थी?

जवाब: सबसे पहले भारतीय डाक टिकट पर रानी विक्टोरिया की तस्वीर छापी गई थी. आजादी के बाद भारत का पहला डाक टिकट 21 नवंबर 1947 को जारी हुआ था.

सवाल 4: भारत का सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य कौन सा है?

जवाब: गुजरात भारत का सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य है. यह दुनिया का भी तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य है.

सवाल 5: किस जानवर के पेट में होता है मोती?

जवाब: समुद्र में रहने वाले सीप (Oyster) नामक जीव के अंदर मोती बनते हैं, यह एक प्रकार का मोलस्क (Mollusk) है?

सवाल 6: दुनिया का पहला ग्रेनाइट मंदिर कहां है?

जवाब: दुनिया का पहला ग्रेनाइट मंदिर, बृहदेश्वर मंदिर, भारत के तमिलनाडु राज्य के तंजावुर में स्थित है

सवाल 7: काली मिट्टी किस फसल के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है?

जवाब: काली मिट्टी कपास की फसल के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है.

सवाल 8: भारत की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील कौन सी है?

जवाब: भारत की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील वुलर झील है.

सवाल 9: दुनिया में किस देश के लोग सांड से लड़ते हैं?

सवाब: स्पेन (Spain) वो देश है, जहां के लोग सांड से लड़ते हैं. यह एक तरह का खेल है, जो स्पेन का राष्ट्रीय खेल भी है.

सवाल 10: भारत का अलीगढ़ शहर किस चीज के लिए मशहूर है?

जवाब : दरअसल, भारत का अलीगढ़ शहर तालों के लिए मशहूर है.

ये भी पढ़ें: Weekly Current Affairs 2025 : 3 से 9 अप्रैल का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola