पढ़ाई में लगेंगे कितने साल? 10वीं, 12वीं से लेकर MBBS और CA तक, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Career GK Guide

सोचते हुए लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Career GK Guide: पढ़ाई शुरू करने से पहले जान लें कि किस कोर्स में कितना समय लगता है. अगर आप किसी क्विज में शामिल होने वाले हैं तो उसके लिए भी ये करियर GK Guide काफी फायदेमंद होगा. MBBS से लेकर बीए, एमए कोर्स के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Career GK Guide: पहले के समय में गिने चुने 3-4 कोर्सेज होते थे और सीमित डिग्रियां होती थीं. लेकिन आज के समय में बहुत से कोर्सेज में डिग्रियां ऑफर की जाती हैं. क्या आप जानते हैं कि किन कोर्स के लिए कितने सालों की डिग्री मिलती है? नहीं जानते हैं तो जान लीजिए. आज हम आपको जनरल नॉलेज के इस आर्टिकल में मेडिकल, इंजीनियरिंग से लेकर टीचर ट्रेनिंग तक के कोर्सेज की डिग्रियां कितने सालों में मिलती हैं, ये बताएंगे. अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी कर रहे हैं या अपने करियर का अगला कदम तय करने वाले हैं, तो यह Career GK Guide आपके बहुत काम आएगी.

Career GK Guide: किस पढ़ाई में कितना समय लगता है?

क्रमांककोर्स / पढ़ाईअवधि
110वीं कक्षा1 वर्ष
212वीं कक्षा2 वर्ष
3DElEd (शिक्षक)2 वर्ष
4BEd2 वर्ष
5बीए (BA)3 वर्ष
6बीएससी (BSc)3 वर्ष
7बीकॉम (BCom)3 वर्ष
8बीसीए (BCA)3 वर्ष
9बीबीए (BBA)3 वर्ष
10एलएलबी (LLB)3 वर्ष
11एमबीबीएस (MBBS)5.5 वर्ष
12बीडीएस (BDS)5 वर्ष
13जीएनएम नर्सिंग (GNM)3 वर्ष
14बीफार्मा (BPharm)4 वर्ष
15बीटेक / बीई (BTech / BE)4 वर्ष
16एएनएम (ANM)2 वर्ष
17डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक)3 वर्ष
18फाइन आर्ट्स (Fine Arts)4 वर्ष
19सीए (CA)4-5 वर्ष
20एमए / एमएससी (MA / MSc)2 वर्ष

बीए कोर्स की डिग्री अब 4 सालों में होती है पूरी

न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के तहत अब कई बैचलर कोर्सेज की टाइमिंग 3 के बदले 4 सालों की कर दी गई है. हालांकि, छात्रों की सुविधा के लिए मल्टीपल एंट्री और एग्जिट (Multiple Entry and Exit) का ऑप्शन दिया गया है. कोई स्टूडेंट चाहे तो बीच में ही पढ़ाई छोड़ सकता है और उसे उतने सालों के स्कोर के आधार पर डिग्री भी मिल जाएगी.

मेडिकल कोर्सेज की डिग्री कितने सालों की होती है?

भारत में मेडिकल डिग्री, जैसे कि MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery), टोटल साढ़े 5 साल (5.5 वर्ष) की होती है. इस टाइमिंग में साढ़े 4 साल (4.5 वर्ष) की शैक्षणिक पढ़ाई (एकेडमिक फेज) और 1 साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप शामिल होती है. हालांकि, ये नियम बदल सकते हैं और समय-समय पर बदलते रहते हैं. अगर आप हाल फिलहाल में एडमिशन लेने वाले हैं तो ताजा नियम जान लें. ठीक इसी तरह CA की पढ़ाई पूरी करने के लिए इंटर्नशिप और ट्रेनिंग में लगे समय को मिलाककर, टाइमिंग अलग-अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें- आज ही दूर करें कंफ्यूजन! जानें बीघा, कट्ठा और गज में अंतर 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola