General Knowledge: फाइटर जेट और मिसाइल में क्या है अंतर, समझें स्पीड एंड अटैक का फॉर्मूला

General Knowledge
फाइटर जेट और मिसाइल दोनों ही देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इनका काम, स्पीड और कंट्रोल बिल्कुल अलग होता है. फाइटर जेट पायलट द्वारा उड़ाया जाता है जबकि मिसाइल बिना पायलट के, तेज रफ्तार से टारगेट पर हमला करती है. यह सामान्य ज्ञान छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी जानकारी है.
General Knowledge: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच हाई अलर्ट है. इस दौरान फाइटर जेट और मिसाइल की चर्चा तेज हो गई है. दोनों ही देश फाइटर जेट और मिसाइल सक्षम हैं लेकिन इनका उपयोग, नियंत्रण और स्पीड बिल्कुल अलग होती है. फाइटर जेट में इंसानी दिमाग होता है जबकि मिसाइल पूरी तरह तकनीक पर आधारित होती है. आइए समझते हैं कि फाइटर जेट और मिसाइल में क्या है अंतर है और इनके स्पीड एंड अटैक का फॉर्मूला आदि.
फाइटर जेट क्या होता है? (General Knowledge Trending)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी दोनों देशों के तनाव के बीच डिफेंस टेक्नोलाॅजी ट्रेंडिंग में है. इनमें फाइटर जेट यानी लड़ाकू विमान (Fighter Jet) और मिसाइल शामिल हैं. फाइटर जेट एक ऐसा विमान होता है जिसे हवा में उड़ते हुए दुश्मन के विमानों या ठिकानों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया जाता है. ये जेट बहुत तेज गति से उड़ सकते हैं और दुश्मन के हमले से बचते हुए हमला करने में सक्षम होते हैं.
यह भी पढ़ें- Indian Air Strike on POK: एयर स्ट्राइक कब की जाती है? बालाकोट से ऑपरेशन सिंदूर तक..ऐसा है इतिहास
फाइटर जेट की मुख्य बातें क्या हैं? (Fighter Jet in Hindi)
- फाइटर जेट इंसान यानी पायलट द्वारा उड़ाया जाता है
- इनकी स्पीड 2,000 से 3,000 किमी/घंटा तक हो सकती है
- इनसे मिसाइल, बम या गन फायर किए जा सकते हैं
- उदाहरण: राफेल, सुखोई, तेजस.
मिसाइल क्या होती है? (Missiles in Hindi)
मिसाइल एक गाइडेड हथियार होती है जो जमीन से, पानी से या हवा से छोड़ी जा सकती है. इसका मकसद सीधा निशाना लगाकर दुश्मन के ठिकाने को नष्ट करना होता है. मिसाइलें कमांड से उड़ाई जाती हैं और इसे कंट्रोल या प्रोग्राम किया जाता है.
मिसाइल की मुख्य बातें क्या हैं? (General Knowledge)
- मिसाइल में पायलट नहीं होता, ये ऑटोमेटिक होती है
- स्पीड साउंड से कई गुना तेज होती है (Mach 2-5 या उससे अधिक)
- मिसाइल अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम होती है
- उदाहरण: ब्रह्मोस, अग्नि, अस्त्र, पृथ्वी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




