ePaper

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन का रिजल्ट आउट, यहां से करें चेक

Updated at : 20 Jan 2025 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
FMGE Result 2024 out

FMGE Result 2024 out

FMGE Result 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के दिसंबर 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं.

विज्ञापन

FMGE Result 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर 2024 के परिणामों की घोषणा की है. ये परिणाम (FMGE Result 2024 official Website) natboard.edu.in पर उपलब्ध हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

रांची के बीआईटी मेसरा से करें एमबीए, करियर को दें नयी उड़ान

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले natboard.edu.in पर जाना आवश्यक है.
  • वेबसाइट पर “FMGE Result 2024 Link” पर क्लिक करें.
  • इसके पश्चात, “FMGE December 2024 Result” पर क्लिक करें.
  • उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड जैसी आवश्यक जानकारी भरनी पड़ सकती है.
  • अब आप अपना परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
  • FMGE रिजल्ट 2024 को नाम के अनुसार जांचें.

सफल कैंडिडेट्स को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा

कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड 27 जनवरी 2025 या उसके बाद प्राप्त कर सकेंगे. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे. इसके लिए एक अलग कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी.

FMGE दिसंबर 2024 की परीक्षा में जारी किए जाने वाले स्कोरकार्ड का उपयोग स्टेट मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं किया जा सकेगा. यह भी ध्यान देने योग्य है कि अभी तक 7 उम्मीदवारों के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं, जो कि विभिन्न जांचों के कारण लंबित हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola