लेखपाल से लेकर सिपाही तक, जारी हुआ UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
UPSSSC Exam Calendar 2026: UPSSSC के तहत होने वाली यूपी सरकार की सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. सरकारी परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अब कैलेंडर के अनुसार, अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं.
UPSSSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू की डेट्स शामिल हैं. इस परीक्षा से लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
जून में होने वाली परीक्षा
जून और जुलाई 2026 में कई विभाग में भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जा सकते हैं. इनमें अनुदेशक टर्नर भर्ती, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, अनुदेशक बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, अनुदेशक मशीनिस्ट आदि शामिल हैं. हालांकि, इनकी डेट्स क्या होगी कैलेंडर अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. जून में वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मेडिकल परीक्षा होगी, जोकि 15 से 20 जून 2026 तक आयोजित की जा सकती है. इसके अलावा जून में भेषजिक मुख्य परीक्षा, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य परीक्षा और बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा भी आयोजित की जाएंगी.
| परीक्षा/भर्ती | डेट |
|---|---|
| स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा | 11 जनवरी 2026 |
| आशुलिपिक मुख्य परीक्षा | 20 जनवरी 2026 |
| कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा | 1 फरवरी 2026 |
| वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक PET/PST | 10 से 19 फरवरी 2026 |
| प्रवर्तन कांस्टेबल PET/PST | 22 से 28 फरवरी 2026 |
| अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) साक्षात्कार | 12 मार्च 2026 |
| अनुदेशक वायरमैन साक्षात्कार | 13 मार्च 2026 |
| अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनर) साक्षात्कार | 17 से 20 मार्च 2026 |
| अनुदेशक प्लम्बर साक्षात्कार | 23 से 25 मार्च 2026 |
| अनुदेशक टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम साक्षात्कार | 28 मार्च 2026 |
| अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा | 3 मई 2026 |
| लेखपाल मुख्य परीक्षा | 21 मई 2026 |
| अनुदेशक टर्नर साक्षात्कार | जून 2026 (प्रस्तावित) |
| अनुदेशक बेसिक कॉस्मेटोलॉजी साक्षात्कार | जून 2026 (प्रस्तावित) |
| वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मेडिकल परीक्षा | 15 से 20 जून 2026 (प्रस्तावित) |
| अनुदेशक मशीनिस्ट साक्षात्कार | जून 2026 (प्रस्तावित) |
| सहायक सांख्यिकीय अधिकारी साक्षात्कार | जून 2026 (प्रस्तावित) |
| भेषजिक मुख्य परीक्षा | 29 जून 2026 |
| उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्य परीक्षा | 29 जून 2026 |
| बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा | 30 जून 2026 |
| अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी साक्षात्कार | जुलाई 2026 (प्रस्तावित) |
| अनुदेशक ड्रेस मेकिंग साक्षात्कार | जुलाई 2026 (प्रस्तावित) |
| अनुदेशक स्वींग टेक्नोलॉजी साक्षात्कार | जुलाई 2026 (प्रस्तावित) |
| सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा | 12 जुलाई 2026 |
| दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा | 12 जुलाई 2026 |
| अनुदेशक मैकेनिक मोटर व्हीकल साक्षात्कार | जुलाई 2026 (प्रस्तावित) |
| सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी मुख्य परीक्षा | 26 जुलाई 2026 |
| अनुदेशक प्लम्बर साक्षात्कार (16(4)/2016) | अगस्त 2026 (प्रस्तावित) |
| प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा | 9 अगस्त 2026 |
| सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (PET 2025) मुख्य परीक्षा | 23 अगस्त 2026 |
| आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा | 20 सितंबर 2026 |
| वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा | 27 सितंबर 2026 |
जुलाई और अगस्त में भी है कई परीक्षाएं
सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को है. सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी मुख्य परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2026 को होगी. सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 9 अगस्त 2026, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी.
कैलेंडर के हिसाब से तैयारी कर सकेंगे छात्र
परीक्षा का कैलेंडर जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स इसके अनुसार तैयारी कर सकेंगे. यहां कैलेंडर की पीडीएफ दी गई है. आप इसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर लें. यह जनवरी से सितंबर तक की परीक्षाओं का कैलेंडर है.
यह भी पढ़ें- संसद पहुंचे रांची के सार्थक सिद्धांत, दिखाई CBSE OSM सिस्टम की गड़बडियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










