UPPSC: यूपी RO/ARO परीक्षा के लिए करें फटाफट Apply, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Oct 2025 11:39 AM
UPPSC RO ARO मेन्स परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
UPPSC RO ARO Mains Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा हो गई है. वहीं अब मेन्स परीक्षा होगी. मेन्स परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स जल्द से जल्द अप्लाई कर लें.
UPPSC RO ARO Mains Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मेंस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स जल्द से जल्द अप्लाई करें. अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2025 फिक्स की गई है. अगर आप भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे पहले डिटेल्स देखें.
UPPSC RO ARO Mains Registration: कहां करें अप्लाई?
UPPSC RO/ARO परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. फॉर्म की हार्ड कॉपी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑफलाइन तरीके से UPPSC के पते पर डाक की मदद से भेजना होगा.
UPPSC RO ARO Mains How To Apply: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक SAMIKSHA ADHIKARI! SAHAVAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC. (Mains) Exam-2023 पर क्लिक करना होगा.
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें और एप्लिकेशन फॉर्म चेक करें.
- इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UPPSC RO ARO Prelims Exam: 27 जुलाई को हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा
UPPSC RO/ARO परीक्षा के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था. वहीं 16 सितंबर को इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. जारी रिजल्ट के अनुसार, करीब 7509 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए. वहीं अब ये कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार गन्ना उद्योग विभाग में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










