यूपी बोर्ड हाईस्कूल मैथ्स का पेपर 70 अंकों का, 3 घंटे की परीक्षा, देखें सैंपल पेपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 23 Nov 2025 3:52 PM
UP Board 10th Math Sample Paper 2026
UP Board 10th Math Sample Paper 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र कमर कस लें. यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. UPMSP की तरफ से छात्रों की मदद के लिए हर सब्जेक्ट का सैंपल पेपर जारी किया गया है. ऐसे में हाईस्कूल में मैथ्स सब्जेक्ट के लिए सैंपल पेपर यहां देख सकते हैं.
UP Board 10th Math Sample Paper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट (UPMSP 10th 12th Date Sheet 2026) जारी हो गई है. UPMSP की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर जारी किया गया है. यूपी बोर्ड की वेबसाइट- upmsp.edu.in पर सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर दिया गया है. ऐसे में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए यहां मैथ्स सब्जेक्ट का सैंपल पेपर (UP Board 10th Math Sample Paper 2026) दिया गया है. छात्र सैंपल पेपर यहां डाउनलोड कर सकते हैं.
UP Board 10th Math Sample Paper 2026

UP Board 10th Math Exam Pattern: यूपी बोर्ड 10वीं मैथ्स पेपर कैसा होगा?
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पेपर दो भाग में होगा. पहले भाग बहुविकल्पीय सवालों का होगा. इसके लिए 20 सवाल पूछे जाएंगे, जिसके जवाब के लिए OMR Sheet भी दिया जाएगा. इस सेक्शन में हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित हैं. वहीं, दूसरा भाग अति लघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय और दीर्ध उत्तरीय सवालों के होंगे. ये सेक्शन 50 अंकों का होगा.
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं साइंस की परीक्षा 70 अंकों की, यहां डाउनलोड करें सैंपल पेपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










