नेट का फॉर्म भर रहे हैं तो इन 5 डिटेल्स को जरूर चेक करें, NTA ने दी सलाह

NTA का नोटिस (PC-X)
UGC NET June 2026: UGC NET जून 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. अगर फॉर्म भर रहे हैं तो इन 5 डिटेल को चेक कर लें.
UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिस जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी कुछ जरूरी डिटेल्स को ध्यान से जरूर जांच लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.
NTA द्वारा जारी पोस्टर में उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने, फीस जमा करने और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही फाइनल सबमिशन से पहले सभी जानकारियां अच्छे से जांच लेने की सलाह दी है.
इन 5 डिटेल्स को जरूर करें चेक
- नाम और कैटेगरी सही भरी है या नहीं
- PwD स्टेटस सही डाला है या नहीं
- चुना गया विषय (Subject Opted) सही है या नहीं
- एग्जाम सिटी चॉइस ठीक से भरी गई है या नहीं
- स्क्राइब (Scribe) की जरूरत होने पर उसका स्टेटस सही अपडेट है या नहीं
स्क्राइब यानी वो व्यक्ति जो किसी दिव्यांग (दृष्टिबाधित या हाथ से लिखने में असमर्थ) परीक्षार्थी के बदले परीक्षा में उत्तर लिखता/लिखती है. स्क्राइब केवल परीक्षार्थी द्वारा बोले गए उत्तरों को लिखता है, खुद से कोई जवाब नहीं देता.
NTA ने क्या कहा?
एजेंसी ने कहा है कि उम्मीदवार आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों का अच्छे से जांच लेना चाहिए. गलत जानकारी मिलने पर आगे चलकर आवेदन रद्द होने या परीक्षा में दिक्कत आने की संभावना हो सकती है. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in विजिट कर सकते हैं.
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UGC NET जून 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने और शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) है.
कब से है UGC NET परीक्षा?
यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा NTA द्वारा कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ली जाएगी.
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली का नया Quantum Biology कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










