RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे एनटीपीसी परीक्षा की तारीख जल्द, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Apr 2025 11:36 AM
RRB NTPC Exam Date 2025
RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे एनटीपीसी भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द जारी होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो RRB NTPC की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द जारी होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो RRB NTPC की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 11558 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. इसमें लगभग सभी राज्यों में भर्तियां होंगी.
RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे एनटीपीसी परीक्षा
रेलवे में एनटीपीसी भर्ती के लिए दो भागों में वैकेंसी आई थी. इसमें एक वैकेंसी ग्रेजुएट लेवल के लिए थी. ग्रेजुएट लेवल की वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला था.
रेलवे एनटीपीसी में दूसरी वैकेंसी इंटर लेवल भर्ती की आई थी. इसमें आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 21 सितंबर 2024 को शुरू हुआ था. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2024 तक चली थी. इन दोनों भर्ती के लिए एग्जाम डेट एक साथ आ सकता है. इस वैकेंसी की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.
RRB NTPC Vacancy Details: इन पदों पर भर्तियां
| Zone | Graduate Posts | Undergraduate Posts | Total |
|---|---|---|---|
| RRB Ahmedabad | 516 | 210 | 726 |
| RRB Ajmer | 132 | 71 | 203 |
| RRB Bengaluru | 496 | 60 | 556 |
| RRB Bhopal | 155 | 58 | 213 |
| RRB Bhubaneswar | 758 | 56 | 814 |
| RRB Bilaspur | 649 | 152 | 801 |
| RRB Chandigarh | 410 | 247 | 657 |
| RRB Chennai | 436 | 194 | 630 |
| RRB Gorakhpur | 129 | 120 | 249 |
| RRB Guwahati | 516 | 175 | 691 |
| RRB Jammu-Srinagar | 145 | 147 | 292 |
| RRB Kolkata | 1,382 | 452 | 1,834 |
| RRB Malda | 198 | 12 | 210 |
| RRB Mumbai | 827 | 699 | 1,526 |
| RRB Muzaffarpur | 12 | 68 | 80 |
| RRB Prayagraj | 227 | 389 | 616 |
| RRB Patna | 111 | 16 | 127 |
| RRB Ranchi | 322 | 76 | 398 |
| RRB Secunderabad | 478 | 89 | 567 |
| RRB Siliguri | 40 | 42 | 82 |
| RRB Thiruvananthapuram | 174 | 112 | 286 |
| Total | 8,113 | 3,445 | 11,558 |
यह भी पढ़ें: Bihar IAS Posting: बिहार के इन दो जिलों में यंग लेडी IAS की पोस्टिंग, UPSC में शानदार रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










