JEE Main Exam Tips and Tricks: एग्जाम से पहले ये Topics नहीं पढ़े तो पछताएंगे! PCM का परफेक्ट रिवीजन प्लान

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Jan 2026 9:15 AM

विज्ञापन

एक लड़का पढ़ाई करते हुए (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC-फ्रीपिक)

JEE Main Exam Tips and Tricks: जेईई मेन परीक्षा में कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में ज्यादा नंबर के लिए स्टूडेंट्स इस समय ऐसे टॉपिक्स पर फोकस करें जो हाई-वेटेज हो और बार-बार पूछे जाते हों. आइए, जानते हैं कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में लास्ट के कुछ दिनों में क्या-क्या पढ़ें.

विज्ञापन

JEE Main Exam Tips and Tricks: JEE Main 2026 की पहली सेशन की परीक्षा 21 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच होने वाली थी. हालांकि, शेड्यूल में बदलाव के बाद परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच होगी. ऐसे में अब परीक्षा में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और लाखों स्टूडेंट्स फाइनल रिवीजन में जुटे हुए हैं. इस समय अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि इतने कम समय में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, ताकि ज्यादा से ज्यादा नंबर स्कोर किए जा सकें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्टेज पर सारा सिलेबस दोबारा पढ़ने से बेहतर है कि हाई-वेटेज और बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स पर फोकस किया जाए. सही टॉपिक्स का स्मार्ट रिवीजन (Smart Revision) आपकी रैंक को सीधा बूस्ट कर सकता है.

JEE Main Exam Tips And Tricks: फिजिक्स का ये टॉपिक्स जरूर देखें

JEE Main के पिछले कई वर्षों के पेपर यह साबित करते हैं कि फिजिक्स में कुछ चैप्टर्स से हर साल सवाल जरूर पूछे जाते हैं. Modern Physics, Current Electricity, Semiconductor, Capacitor, Error Analysis और Kirchhoff’s Rules जैसे टॉपिक्स सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. इनका रिवीजन जरूर करें.

इन चैप्टर्स के सवालों की सबसे खास बात यह है कि इनके कॉन्सेप्ट और पैटर्न लगभग हर साल एक जैसे रहते हैं. नंबर और डेटा भले बदल जाएं, लेकिन सवालों की संरचना वही रहती है. अगर आपके फॉर्मूले और बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर हैं तो इन सवालों को कुछ ही मिनटों में हल किया जा सकता है.

JEE Main Exam Tips And Tricks: Chemistry में ये Topics बनाते हैं स्कोरिंग मशीन

केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा स्कोर तब मिलता है जब छात्र तीनों हिस्सों, Physical, Organic और Inorganic को बैलेंस करके पढ़ते हैं. Physical Chemistry में पूरा गेम सही फॉर्मूला और सटीक कैलकुलेशन पर निर्भर करता है. Organic Chemistry में General Organic Chemistry (GOC) और मैकेनिज्म से जुड़े सवाल बार-बार पूछे जाते हैं. Inorganic Chemistry में NCERT से सीधे सवाल आना आम बात है. इसलिए NCERT का रिवीजन बहुत जरूरी है.

JEE Main Exam Tips And Tricks: Mathematics के ये चैप्टर्स हर साल दिलाते हैं नंबर

मैथ्स में Quadratic Equations, Progression, Probability, Definite Integrals, Matrices, Determinants और Coordinate Geometry, जैसे चैप्टर्स से लगभग हर साल सवाल पूछे जाते हैं. भले ही सवाल का फॉर्म बदला हुआ लगे, लेकिन उसका मॉडल वही रहता है. ऐसे में इनका रिवीजन जरूर करें.

यह भी पढ़ें- बदल गई जेईई मेन परीक्षा की तारीख, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola