CUET PG 2026 Exam: 1, 2 नहीं 4 एग्जाम सेंटर चुन सकते हैं सीयूईटी स्टूडेंट्स, NTA ने जारी किया नोटिस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Dec 2025 8:42 AM

विज्ञापन

सीयूईटी पीजी

CUET PG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा केंद्र चुनने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. अब कैंडिडेट्स 4 परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं. आइए, जानते हैं पूरी खबर.

विज्ञापन

CUET PG 2026 Exam: अगर आप सीयूईटी पीजी परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा केंद्र चुनने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. अब परीक्षार्थी अपनी पसंद से चार अलग-अलग शहर का ऑप्शन चुन सकते हैं. NTA के इस फैसले से परीक्षार्थियों को बहुत राहत मिली है.

CUET PG NTA Notice: एनटीए ने जारी किया नोटिस

CUET PG NTA Notice: नोटिस में क्या लिखा है?

NTA के ऑफिशियल नोटिस (NTA Notice PDF) के अनुसार, स्टूडेंट्स को शहर का चयन अपने परमानेंट या वर्तमान लोकेशन के आधार पर करने की सलाह दी गई है. आवेदन करते हुए कैंडिडेट्स अब 4 शहर चुन सकते हैं. NTA की कोशिश रहेगी स्टूडेंट्स को उनकी पहली या दूसरी पसंद के आधार पर एग्जाम सेंटर ही मिले.

पिछले वर्षों के नियमों के अनुसार, स्टूडेंट के पास परीक्षा केंद्रों के चयन के लिए सीमित विकल्प होते थे. लेकिन सीयूईटी पीजी 2026 में, NTA ने स्टूडेंट्स को सिटी च्वॉइस के कॉलम में चार प्राथमिकताएं भरने की अनुमति ही है. यह कदम विशेष रूप से उन स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद है जो दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं या जो किसी कारणवश अपने गृह नगर से दूर है.

इस तारीख तक कर लें फॉर्म में सुधार

एनटीए ने कहा कि ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें भी एक और मौका मिलेगा. ऐसे सभी स्टूडेंट्स 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं और 4 शहर का ऑप्शन चुन सकते हैं.

CUET PG 2026 Exam: क्या है सीयूईटी पीजी?

सीयूईटी पीजी परीक्षा स्कोर (CUET PG 2026 Exam Score) के आधार पर केंद्रीय, राज्य और निजी यूनिवर्सिटीज में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (National Level Entrance Exam) है. इसके इसके जरिए MA, MSc, MCom और MBA जैसे कोर्सेज में प्रवेश मिलता है.

यह भी पढ़ें- CAT 2025 Result Live: क्या इस वीक आएगा कैट रिजल्ट, iimcat.ac.in पर करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola