CBSE दूसरी परीक्षा के लिए LOC प्रोसेस शुरू, जान लें जरूरी बातें 

Updated at : 18 Mar 2026 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE 10th Exam 2026 Phase 2

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

CBSE 10th Exam 2026 Phase 2: मई में CSBE क्लास 10वीं की दूसरी परीक्षा होगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. CBSE की यह नई व्यवस्था स्टूडेंट्स को एक और मौका देती है, जिससे वे अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकें और बेहतर रिजल्ट हासिल कर सकें.

विज्ञापन

CBSE 10th Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 (Second Exam) के लिए स्टूडेंट्स की लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से पूरी की जाएगी. ये परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी.

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू दो-एग्जाम सिस्टम के तहत यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है, जिससे स्टूडेंट्स को अपने अंक सुधारने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स साइंस, मैथ, सोशल साइंस और भाषाओं में से अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, जो स्टूडेंट पहली परीक्षा में कम से कम तीन विषयों में शामिल नहीं हुए थे, वे इस एग्जाम के लिए एलिजिबल नहीं होंगे.

जान लें जरूरी बातें

  • स्टूडेंट खुद फॉर्म नहीं भर सकते, स्कूल के माध्यम से ही आवेदन होगा
  • सेकंड एग्जाम का सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य एग्जाम का था
  • LOC में नए नाम नहीं जोड़े जा सकते

3 चरणों में LOC सबमिशन प्रोसेस

  • पहला चरण: 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक
  • दूसरा चरण: पहली परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के अगले दिन से 5 दिन तक
  • तीसरा चरण (लेट फीस के साथ): रिजल्ट जारी होने के 7वें दिन से 2 दिन तक

कौन दे सकता है दूसरी परीक्षा?

  • स्टूडेंट का पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है
  • कम से कम 3 विषयों में एग्जाम दिया होना चाहिए
  • जो स्टूडेंट 3 या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित या फेल रहे, वे एलिजिबल नहीं होंगे
  • योग्य स्टूडेंट अधिकतम 3 विषयों में सुधार के लिए एग्जाम दे सकते हैं

कितनी होगी परीक्षा फीस?

  • फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन होगा. यहां देखें फीस-
  • प्रति विषय फीस: 320 रुपये
  • अधिकतम 3 विषयों के लिए: 960 रुपये
  • लेट फीस के साथ आवेदन करने पर: 2000 रुपये अतिरिक्त
  • फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन होगा

यह भी पढ़ें- Bihar Board इंटर का रिजल्ट जल्द, जानें टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola