BPSC 70th Admit Card: जल्द जारी होगा 70वीं BPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें अपडेट

BPSC Exam Centre 2024
13 दिसंबर को होने वाली 70वीं BPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा. ऐसे में देखें इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट और डाउनलोड करने का प्रोसेस.
BPSC 70th Admit Card: बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को होने वाली है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी हो सकता है. उम्मीदवार bpsc.nic.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
70वीं BPSC का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको BPSC 70th Admit Card का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
- अपने लॉगिन डिटेल्स भरें.
- सबमिट पर क्लिक करें.
- आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा.
- एडमिट कार्ड चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें
कितने पदों पर है वैकेंसी?
70वीं बीपीएससी की भर्ती परीक्षा आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी बीपीएससी की बहाली है. इस बार आयोग ने 2035 पदों पर भर्ती निकाली है. साथ ही इस बार आयोग के तरफ से कई सारे अधिनियम भी बदले गए हैं. 70वीं बीपीएससी के बारे में डिटेल्ड जानकारी आप BPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: JAC Board: 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




