Bihar Board Exam Guidelines: Admit Card और Photo ID के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, ये डॉक्यूमेंट्स जरूर रखें साथ

Bihar Board Exam Guidlines: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Bihar Board Exam Guidlines: बिहार बोर्ड 12वीं की एग्जाम में एडमिट कार्ड और फोटो ID दोनों का होना अनिवार्य है. एडमिट कार्ड एग्जाम में बैठने का अधिकार देता है, जबकि फोटो ID यह कन्फर्म करती है कि एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स वही है जिसका नाम कार्ड पर है.
Bihar Board Exam Guidlines: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित क्लास 12वीं की बोर्ड एग्जाम हर साल लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक इंपोर्टेंट स्टेज होता है. एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स की आइडेंटिटी और डिसिप्लिन सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो ID अनिवार्य कर दिया है. यह कदम न केवल एग्जाम प्रोसेस को सेफ बनाता है, बल्कि धोखाधड़ी और आइडेंटिटी की गड़बड़ी को रोकने में भी मदद करता है. परीक्षा में एंट्री पाने के लिए स्टूडेंट को केवल एडमिट कार्ड ही नहीं, बल्कि एक वैलिड फोटो आईडी रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 12वीं के एग्जाम के लिए फोटो ID (Bihar Board Exam Guidlines) क्यों इम्पॉर्टेंट है.
Bihar Board Exam Guidlines: फोटो ID क्यों जरूरी है?
बोर्ड एग्जाम में लाखों स्टूडेंट शामिल होते हैं. सिर्फ नाम या एडमिट कार्ड दिखाना कभी-कभी पर्याप्त नहीं होता है. फोटो ID से यह सुनिश्चित होता है कि वही स्टूडेंट एग्जाम दे रहा है, जिसका नाम एडमिट कार्ड पर है. बोर्ड परीक्षा के दौरान सेफ्टी और डिसिप्लिन बनाए रखना जरूरी होता है. फोटो ID के बिना स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं दिया जाता है. फोटो ID एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट होता है. यह न केवल एग्जाम में बल्कि फ्यूचर में किसी भी एजुकेशनल या गवर्नमेंट प्रोसेस में आपकी आइडेंटिटी साबित करने के लिए वैलिड माना जाता है.
कौन-कौन सी फोटो ID मान्य है ?
बिहार बोर्ड 12वीं एग्जाम में एडमिट कार्ड के साथ कौन- कौन सी फोटो ID वैलिड (Bihar Board Exam Guidlines) है, यह जानना बहुत जरूरी है. बोर्ड ने आम तौर पर निम्नलिखित फोटो ID के रूप में स्वीकार की है.
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- वोटर ID
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- अन्य सरकारी फोटों ID
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
अगर आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो इन ईजी स्टेप्स से तुरंत डाउनलोड कर लें.
- सबसे पहले BSEB के ऑफिशियल वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं.
- होमपेज पर Admit Card 12th / Intermediate Exam लिंक पर क्लिक करें.
- फिर अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ डालें.
- सारी डिटेल्स देने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर अब आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: Board Exam preparation 2026 : स्मार्ट स्टडी प्लान से बनेगा टॉपर बनने का रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




