ePaper

DRDO recruitment : डीआरडीओ में बनें साइंटिस्ट, 148 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन 

Updated at : 29 May 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri Vacancy In DRDO

Sarkari Naukri Vacancy In DRDO

स्नातक की योग्यता के साथ गेट का वैध स्कोर प्राप्त करनेवाले युवाओं को डीआरडीओ साइंटिस्ट बनने का अवसर प्रदान कर रहा है. हाल में डीआरडीओ ने साइंटिस्ट के 148 पदों पर बहाला का नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें विस्तार से...

विज्ञापन

DRDO recruitment : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (आरएसी) ने साइंटिस्ट-बी के 148 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों को डीआरडीओ, एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए), वेपंस एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स इंजीनियरिंग इस्टैब्लिशमेंट (डब्ल्यूईएसईई) दिल्ली, कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) पुणे, आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) आदि में भरा जायेगा.  

कुल पद 148

साइंटिस्ट-बी
डीआरडीओ 127
एडीए 9
अन्य एनकैडरेड पद 12

आवश्यक योग्यता

मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के पास वैध गेट स्कोर होना आवश्यक है. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें. आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : UPSC recruitment : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन करेगा ऑपरेशंस ऑफिसर समेत 493 पदों पर बहाली

मिलेगा अच्छा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के अनुसार 56,100 बेसिक वेतन दिया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए दिये गये लिंक की मदद लें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को दिल्ली या आरएसी/डीआरडीओ द्वारा तय किये गये किसी अन्य स्थान पर आयोजित होने वाले व्यक्तिगत साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 27 जून, 2025.
आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये अदा करने होंगे. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://rac.gov.in/download/advt_156.pdf

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola