CSL recruitment : कोचीन शिपयार्ड में वर्कमैन की 260 वेकेंसी

Updated:
विज्ञापन

cochin shipyard limited recruitment 2026

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे आईटीआई पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में ने वर्कमैन के 260 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

विज्ञापन

CSL recruitment : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कांट्रेक्ट के आधार पर शीट मेटल वर्कर, वेल्डर, फिटर समेत कुल 260 पदों पर आवेदन मांगे हैं. कांट्रेक्ट की अवधि पांच वर्ष है.

विज्ञापन

कुल पद 260

शीट मेटल वर्कर 64
वेल्डर 49
फिटर 39
इलेक्ट्रीशियन 21
मेकेनिक डीजल 16
मेकेनिक मोटर व्हीकल 16
इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक 13
पेटर 11
मशीनिस्ट 10
अन्य पदों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आवश्यक योग्यता

हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है. एसएसएलसी पास होने के साथ संबंधित विषय में आइटीआइ करनेवाले शीट मेटल वर्कर एवं वेल्डर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों से कार्यानुभव की मांग भी की गयी है. अन्य पदों के लिए मांगी गयी योग्यता एवं कार्यानुभव का विवरण अधिसूचना में देखें.

इसे भी पढ़ें : Board Exam preparation : मोबाइल को पढ़ाई में बाधक नहीं, बनाएं स्मार्ट साथी

आयु सीमा

आवेदन के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा. चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना है.
अंतिम तिथि : 7 फरवरी, 2026.
विवरण देखें : /uploads/career/3f42ff72495098e71dc62d9c0fb409a4.pdf

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola