मीडिया ही नहीं, IT से लेकर ई-कॉमर्स तक है डिमांड, घर बैठे कमा सकते हैं कॉन्टेंट राइटर

Updated:
विज्ञापन
कॉन्टेंट राइटर की सांकेतिक तस्वीर

कॉन्टेंट राइटर की सांकेतिक तस्वीर

Content Writer Jobs: डिजिटल मार्केटिंग, AI और ऑनलाइन बिजनेस के विस्तार के साथ कंटेंट राइटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अच्छी लेखन क्षमता और डिजिटल स्किल्स रखने वाले युवाओं के लिए यह एक मजबूत और तेजी से आगे बढ़ने वाला करियर ऑप्शन बनता जा रहा है.

विज्ञापन

Content Writer Jobs: डिजिटल दौर में कंटेंट राइटिंग सबसे तेजी से बढ़ते करियर ऑप्शंस में से एक बनकर उभरा है. पहले जहां कंटेंट राइटर की जरूरत सिर्फ मीडिया संस्थानों तक लिमेटेड थी, वहीं अब IT, हेल्थकेयर, फाइनेंस और ई-कॉमर्स जैसे कई सेक्टरों में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. राइटिंग स्किल रखने वाले लोग घर बैठे फ्रीलांसिंग या किसी कंपनी के साथ जुड़कर कमाई कर सकते हैं.

शुरुआती स्तर पर कंटेंट राइटर हर महीने 250 डॉलर (करीब 20 हजार रुपये) तक कमा सकते हैं. वहीं एक्सपीरियंस राइटर्स की कमाई 1,000 डॉलर (करीब 80 हजार रुपये) या उससे अधिक प्रति महीने तक पहुंच सकती है. भारत में भी इस फील्ड में एक्सपीरियंस के साथ सैलरी में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलती है.

किन सेक्टरों में है सबसे ज्यादा मांग?

IT (टेक्नोलॉजी): सॉफ्टवेयर, मोबाइल ऐप, वेबसाइट और गैजेट्स के लिए टेक्निकल ब्लॉग, यूजर गाइड और डॉक्यूमेंटेशन तैयार करना.

हेल्थकेयर: अस्पतालों, हेल्थ पोर्टल और फार्मा कंपनियों के लिए हेल्थ रिलेटेड आर्टिकल लिखना.

फाइनेंस: बैंक, बीमा कंपनियों और निवेश फर्मों के लिए फाइनेंस रिलेटेड कंटेंट तैयार करना.

ई-कॉमर्स: प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन, वेबसाइट कॉपी और ईमेल मार्केटिंग कंटेंट लिखना. कंटेंट राइटर बनने के लिए क्या चाहिए?

कॉन्टेंट राइटर बनने के लिए क्या करें?

कंटेंट राइटिंग में करियर बनाने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (BA, BSc, BTech आदि) की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, इंग्लिश, हिंदी, पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को स्टार्ट करने में आसानी होती है. इसके अलावा हिंदी या इंग्लिश व्याकरण पर मजबूत पकड़, SEO (Search Engine Optimization) की समझ और अपने लेखों का अच्छा पोर्टफोलियो होना जरूरी है.

अनुभव के अनुसार कितनी मिल सकती है सैलरी?

एक्सपीरियंस के साथ कंटेंट राइटर की सैलरी में भी अच्छी बढ़ोतरी होती है. 0 से 2 साल के अनुभव वाले कंटेंट राइटर आमतौर पर 20,000 से 30,000 रुपये प्रति महीने कमाई कर सकते हैं. वहीं 3 से 5 साल का एक्सपीरियं होने पर यह सैलरी 35,000 से 60,000 रुपये प्रति महीने तक पहुंच सकती है. जबकि 5 साल या उससे अधिक अनुभव रखने वाले पेशेवर कंटेंट राइटर्स को 80,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये या उससे अधिक की सैलरी मिलती है.

यह भी पढ़ें- खाने का स्वाद ही काफी नहीं, क्वालिटी समझने के लिए करें ये कोर्स, जानें करियर का नया ट्रेंड


विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola