खाने का स्वाद ही काफी नहीं, क्वालिटी समझने के लिए करें ये कोर्स, जानें करियर का नया ट्रेंड

बेस्ट करियर कोर्स
Best Career Course: Food Tasting & Sensory Science उन छात्रों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जिन्हें खाने-पीने में रुचि है और जो इसे एक प्रोफेशनल करियर में बदलना चाहते हैं.
Best Career Course: आज के समय में जिस स्पीड से खाने के शौकीन बढ़ रहे हैं, उसी स्पीड से फूड इंडस्ट्री में भी उछाल आ रहा है. लोग सिर्फ खाना खाना नहीं जानते बल्कि उन्हें क्वालिटी फूड चाहिए. ऐसे में इस इंडस्ट्री में कूक के साथ खाने की क्वालिटी जांचने वाली की मांग भी बढ़ी है. Food Tasting and Sensory Science एक ऐसा ही करियर ऑप्शन है, जिसमें फूड की क्वालिटी, टेक्सचर, स्मेल और टेस्ट का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाता है. बड़ी-बड़ी फूट क्वालिटी चेक करने वाली कंपनियां इस तरह के एक्सपर्ट को कंपनी में रखती है.
क्या होता है Food Tasting & Sensory Science?
इस फील्ड में प्रोफेशनल्स फूड प्रोडक्ट्स का टेस्ट, खुशबू, रंग, टेक्सचर और ओवरऑल एक्सपीरियंस को साइंटिफिक तरीके से जांचते हैं. इसका इस्तेमाल नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट, क्वालिटी कंट्रोल और कस्टमर फीडबैक के लिए किया जाता है.
कहां से करें कोर्स?
भारत में कई संस्थान इस क्षेत्र से जुड़े कोर्स ऑफर करते हैं:
- National Institute of Food Technology Entrepreneurship and Management
- Central Food Technological Research Institute
- Institute of Chemical Technology
- Amity University
यहां से आप Food Technology, Food Science या Sensory Evaluation से जुड़े कोर्स कर सकते हैं.
कैसे बनाएं करियर?
सबसे पहले 12वीं PCM या PCB (Physics, Chemistry, Biology/Maths) से करें. इसके बाद के बाद फूड टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन करें. इसके बाद Sensory Science या Food Quality में स्पेशलाइजेशन करें. फिर आप इंटर्नशिप के जरिए इंडस्ट्री में एक्सपीरियंस ले सकते हैं. इंटर्नशिप के बाद टेस्टिंग पैनल, क्वालिटी एनालिस्ट या प्रोडक्ट डेवलपर जैसे रोल में काम शुरू कर सकते हैं.
कहां मिलती है नौकरी?
FMCG कंपनियां
फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स
रिसर्च लैब्स
होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री
जानें इस फील्ड में सैलरी और स्कोप
फूड टेस्टिंग एंड सेंशर साइंस के फील्ड में सैलरी और स्कोप दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं. इस फील्ड में करियर की शुरुआत करने पर शुरुआती पैकेज आमतौर पर 3 से 6 लाख रुपये सालाना तक होता है, जो अनुभव और स्किल्स के साथ तेजी से बढ़ता जाता है. जैसे-जैसे प्रोफेशनल्स इस क्षेत्र में एक्सपर्ट बनते हैं, उन्हें बड़ी FMCG कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड्स में काम करने के अवसर मिलते हैं, जहां बेहतर सैलरी के साथ ग्लोबल एक्सपोजर भी मिलता है.
यह भी पढ़ें- बचपन के शौक को करियर में बदलें, चॉकलेट खाते हैं तो बनें चॉकलेट टेस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










