बचपन के शौक को करियर में बदलें, चॉकलेट खाते हैं तो बनें चॉकलेट टेस्टर 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Mar 2026 8:10 PM

विज्ञापन

चॉकलेट टेस्ट करती हुई शेफ (PC-Freepik)

Unique Career Options: चॉकलेट टेस्टर का काम सिर्फ चॉकलेट खाना नहीं बल्कि उसकी क्वालिटी को समझना होता है. बड़े-बड़े चॉकलेट ब्रांड्स चॉकलेट टेस्टर को रखते हैं.

विज्ञापन

Unique Career Options: कभी सोचा है कि बचपन का शौक बड़े होकर नौकरी का जरिया बन सकता है. चॉकलेट खाना अगर आपको भी पसंद है तो आप शानदार करियर बना सकते हैं. आज के समय में “चॉकलेट टेस्टर” एक उभरता हुआ प्रोफेशन है, जिसमें लोगों को चॉकलेट को टेस्ट करके उसकी क्वालिटी और फ्लेवर के बारे में समझना होता है.

क्या होता है चॉकलेट टेस्टर का काम?

चॉकलेट टेस्टर का काम सिर्फ चॉकलेट खाना नहीं, बल्कि उसे समझना और परखना होता है. इसमें चॉकलेट के स्वाद, खुशबू, टेक्सचर और क्वालिटी का बारीकी से देखा जाता है. कंपनियां नए प्रोडक्ट लॉन्च करने से पहले टेस्टर से फीडबैक लेती हैं, ताकि अपने प्रोडक्ट को और बेहतर बना सकें.

आसान लगता है पर जिम्मेदारी वाला काम है

दुनिया की बड़ी फूड कंपनियां समय-समय पर चॉकलेट टेस्टर की भर्ती करती हैं. इस जॉब में आपको अलग-अलग चॉकलेट प्रोडक्ट्स को टेस्ट कर उनके स्वाद और क्वालिटी पर सटीक फीडबैक देना होता है. यह काम जितना आसान लगता है, उतना ही जिम्मेदारी भरा भी होता है.

कौन सी डिग्री की जरूरत है?

चॉकलेट टेस्टर की फील्ड में आने के लिए कोई स्पेशफिक डिग्री नहीं होती है. लेकिन चॉकलेट टेस्टिंग की स्किल्स मजबूत होनी चाहिए. कुछ कंपनी इसके लिए वर्कशॉप और ट्रेनिंग का आयोजन करती है.

चॉकलेट टेस्टर के लिए करियर ऑप्शन

  • क्वालिटी कंट्रोल एक्सपर्ट
  • फूड टेक्नोलॉजिस्ट
  • फ्लेवर एनालिस्ट (Flavor Analyst)
  • प्रोडक्ट डेवलपर
  • चॉकलेट कंसल्टेंट
  • चॉकलेट मेकर / आर्टिजन
  • फूड रिसर्चर
  • चॉकलेट जज (Competitions)
  • चॉकलेट रिव्यू राइटर

क्या भारत में भी है यह जॉब?

भारत में भी यह करियर अभी इतना फेमस नहीं हुआ है. लेकिन जिस तरह से भारत में चॉकलेट प्रोडोक्ट्स के शौकीन बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यहां भी चॉकलेट टेस्टर की जॉब जेनरेट हो सकती है.

भारत में बेंगलुरु स्थित Cocoatrait नाम की एक संस्था है जो चॉकलेट टेस्टिंग और चॉकलेट मेकिंग से जुड़े सर्टिफिकेशन कोर्स भी कराती है. यहां से ट्रेनिंग लेकर युवा अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं.

भारत के पहले चॉकलेट टेस्टर

बहुत ज्यादा सर्च करने पर भारत में पहले प्रमाणित (Certified) चॉकलेट टेस्टर के रूप में एल. नितिन चोर्डिया (L. Nitin Chordia) का नाम आता है. उन्होंने चॉकलेट टेस्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

यह भी पढ़ें- डिजिटल मार्केटिंग क्या है? 12वीं के बाद इस शॉर्ट-टर्म कोर्स से बनाएं शानदार करियर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola