Constitution Day Of India: 26 नवंबर का दिन क्यों है भारत के लिए खास? जानिए इसके पीछे की वजह
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Nov 2025 8:50 AM
संविधान दिवस
Constitution Day Of India: भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था. ऐसे में हर साल 26 नवंबर के दिन संविधान दिवस मनाया जाता है. आइए, समझते हैंं कि ये दिन भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और इसे क्यों मनाया जाता है.
Constitution Day Of India: भारत के लिए 26 नवंबर का दिन बहुत खास है. इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था. हालांकि, ये लागू 26 जनवरी 1950 को हुआ था. ऐसे में हर साल 26 नवंबर के दिन संविधान दिवस मनाया जाता है. भारत के नागरिकों के बीच संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है.
Constitution Day: भारत के संविधान के बारे में जरूरी जानकारी
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है. यह 2 साल, 11 महीने और करीब 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था. भारतीय संविधान के अनुसार, भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है.
Constitution Day: संविधान का महत्व
देश का कानूनी ढांचा संविधान से तय होता है. भारत का कानून व्यवस्था संविधान पर आधारित है, जो सरकार की संरचना, केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन, और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रूपरेखा तय करता है.
Constitution Day: भारत मे संघात्मक प्रणाली
संविधान के अनुसार, भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. जहां सभी धर्मों के लोगों को एक समान सम्मान मिलता है. भारत में संघात्मक प्रणाली (Federalism System) का पालन होता है. इसके तहत सत्ता को केंद्रीय सरकार और कई क्षेत्रीय सरकारों (जैसे राज्य या प्रांत) के बीच विभाजित किया जाता है. जहां केंद्र और राज्य दोनों के अपने-अपने अधिकार क्षेत्र हैं.
Constitution Day: इन लोगों ने निभाई थी अहम भूमिका
डॉ बीआर आंबेडकर ने भारत के संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई थी. वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद, और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे कई नेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसके अलावा भी कई जानकार लोगों ने संविधान निर्माण में सहयोग किया था.
यह भी पढ़ें- UPSC Interview: फंसते-फंसते बचीं परी बिश्नोई, इंटरव्यू में पूछा गया था इस IPS पर सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










