CLAT 2025 Provisional Answer Key: आज जारी होने जा रहा है क्लैट का प्रोविजनल आंसर की, ऐसे कर सकेंगे चेक

CLAT 2025 Provisional Answer Key
CLAT 2025 Provisional Answer Key: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज सोमवार, 2 दिसंबर, 2024 को शाम 4 बजे क्लैट (CLAT) 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा. उम्मीदवार उत्तर कुंजी उपलब्ध होने पर consortiumofnlus.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
CLAT 2025 Provisional Answer Key: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 2 दिसंबर को जारी की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं. उम्मीदवार मास्टर प्रश्न पत्र और प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां, यदि कोई हों, आज शाम 4 बजे से 3 दिसंबर शाम 4 बजे तक उठा सकते हैं.
नोटिफिकेशन में कही गई ये बात
नोटिफिकेशन के अनुसार “कंसोर्टियम सोमवार, 2 दिसंबर 2024 को शाम 4:00 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा. जो उम्मीदवार प्रश्नों या प्रोविजनल आंसर की के बारे में आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इस उद्देश्य के लिए बनाए गए निर्दिष्ट पोर्टल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं. आपत्ति प्रस्तुत करने का पोर्टल 2 दिसंबर 2024 को शाम 4:00 बजे खुलेगा और 3 दिसंबर 2024 को शाम 4:00 बजे अपने आप बंद हो जाएगा.”
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त से अक्टूबर 2024 तक आयोजित की गई थी, और परीक्षा 01 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी. उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच करने और अपने अंकों का अनुमान लगाने के लिए उत्तर कुंजी जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्लैट (CLAT) आंसर की उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है क्योंकि यह परीक्षा में दिए गए उत्तरों की शुद्धता को सत्यापित करने में मदद करता है. परीक्षा समाप्त होने के तीन से चार दिनों के भीतर उत्तर कुंजी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगी.
CLAT 2025 आंसर की: डाउनलोड करने के चरण यहाँ से प्राप्त करें
आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर “CLAT 2025” टैब पर क्लिक करें.
CLAT 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक का चयन करें.
अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें.
CLAT 2025 उत्तर कुंजी देखें और डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




