CBSE 12वीं की आंसर शीट री-चेकिंग पोर्टल बिल्कुल ठीक, 3 घंटे में आए 3.8 लाख आवेदन

Published by : Bhumi Sharma Updated At : 21 May 2026 3:06 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

CBSE Class 12 Ee-evaluation Portal: सीबीएसई क्लास 12 री-इवैल्यूएशन पोर्टल की तकनीकी खराबी अब पूरी तरह ठीक हो गई है. रिजल्ट आने के बाद छात्रों को लॉगिन करने और कैप्चा कोड देखने में बहुत परेशानी हो रही थी. इसके बाद सीबीएसई ने अपनी तकनीकी टीम को काम पर लगाया. यह पोर्टल 20 मई 2026 को दोबारा शुरू कर दिया गया. पोर्टल शुरू होते ही कुछ ही घंटों में 1.27 लाख से ज्यादा छात्रों ने फॉर्म भर दिया.

विज्ञापन

CBSE Class 12 Re-evaluation Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और दोबारा जांच की प्रक्रिया में छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी. लॉगिन, भुगतान और वेबसाइट में तकनीकी खराबी की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं, जिससे छात्र काफी परेशान थे. अब बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उनका ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह ठीक हो गया है और छात्र आसानी से आवेदन कर रहे हैं.

CBSE ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम 7:30 बजे तक कुल 1,27,146 छात्रों ने 3,87,399 आंसर शीट की स्कैन कॉपियों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है. पोर्टल खुलने के महज तीन घंटे में बोर्ड के पास इतने नंबर आये.

CBSE बोर्ड ने कहा, “कक्षा 12वीं की आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करने का ऑनलाइन पोर्टल अब बिना किसी समस्या के काम कर रहा है. छात्र आसानी से आवेदन जमा कर पा रहे हैं.” बोर्ड ने छात्रों से कहा कि वे अभी भी पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने का सीधा लिंक “pvr.cbseit.in/pvr/” है.

CBSE Class 12 Re-evaluation portal: छात्रों की शिकायतों के बाद तुरंत कार्रवाई

पिछले दिनों पोर्टल खुलते ही छात्रों को लॉगिन करने, पैसे जमा करने और आवेदन फॉर्म भरने में बड़ी दिक्कतें आईं. सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने इसकी शिकायत की. इन समस्याओं को देखते हुए CBSE ने तुरंत कदम उठाया और आवेदन की अंतिम तारीख एक दिन बढ़ा दी. अब छात्र 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं. पहले यह आखिरी तारीख 22 मई तय की गई थी. बोर्ड के एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि वेबसाइट पर आई तकनीकी समस्या को ध्यान में रखते हुए छात्रों को पर्याप्त समय देने के लिए डेडलाइन बढ़ाई गई है.

CBSE ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

CBSE Class 12 re-evaluation portal: कब मिलेंगी स्कैन कॉपियां?

जिन छात्रों ने आवेदन किया है, उन्हें 26 मई से 29 मई के बीच अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपियां ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएंगी. इस साल CBSE ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए फीस भी बहुत कम कर दी है. अब एक आंसर शीट की स्कैन कॉपी पाने के लिए सिर्फ 100 रुपये देने होंगे. पहले यह राशि 700 रुपये थी. आंसर शीट की जांच (वेरिफिकेशन) के लिए भी अब 100 रुपये लगेंगे जो पहले 500 रुपये थी और आंसर शीट की दोबारा जांच के लिए प्रति प्रश्न सिर्फ 25 रुपये देने होंगे.

सीबीएसई का कहना है कि वह छात्रों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें. अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं के छात्रों को राहत, स्कैन आंसर शीट के आवेदन की तारीख बढ़ी

विज्ञापन
Bhumi Sharma

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola