क्रिएटिव कोर्स से खुलेंगे बॉलीवुड और हॉलीवुड के रास्ते, 10वीं 12वीं के बाद भी लें सकते हैं एडमिशन

काम करते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
VFX Course: अगर आप टेक्नीक और क्रिएटिविटी दोनों में ही रुचि रखते हैं, तो VFX कोर्स आपके करियर के लिए शानदार विकल्प हो सकता है. सही ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के साथ आप इस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं.
VFX Course: आज के समय में फिल्म, टीवी, वेब सीरीज और गेमिंग इंडस्ट्री में VFX (Visual Effects) का यूज तेजी से बढ़ रहा है. आपने अक्सर फिल्मों में बड़े-बड़े एक्शन सीन और शानदार ग्राफिक्स देखे होंगे. ये सब VFX की मदद से तैयार किए जाते हैं. जिन स्टूडेंट्स को क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो VFX कोर्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं किVFX Course क्या है.
VFX कोर्स क्या होता है?
VFX कोर्स में आपको वीडियो और फिल्मों में यूज होने वाले डिजिटल इफेक्ट्स बनाना सिखाया जाता है. इसमें ग्रीन स्क्रीन, 3D मॉडलिंग, एनीमेशन, कंपोजिटिंग, और स्पेशल इफेक्ट्स जैसी टेक्नीक की ट्रेनिंग दी जाती है. VFX कोर्स करने के लिए आमतौर पर किसी खास स्ट्रीम की जरूरत नहीं होती है. आप 10वीं या 12वीं के बाद इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. हालांकि, कुछ एडवांस कोर्स के लिए ग्रेजुएशन जरूरी हो सकता है. इसके अलावा, कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज और क्रिएटिव सोच होना बहुत जरूरी है.
VFX Course: इस कोर्स में क्या सिखाया जाता है?
इस कोर्स में स्टूडेंट्स को कई इम्पॉर्टेंट स्किल्स सिखाई जाती हैं, जिसके जरिए आप प्रोफेशनल लेवल पर विजुअल इफेक्ट्स तैयार कर सकते हैं.
- 3D मॉडलिंग और एनीमेशन
- वीडियो एडिटिंग
- मोशन ग्राफिक्स
- कंपोजिटिंग (Compositing)
- ग्रीन स्क्रीन टेक्नीक
- सॉफ्टवेयर जैसे After Effects, Maya और Nuke का उपयोग
VFX कोर्स की अवधि
VFX कोर्स की अवधि अलग-अलग हो सकती है. यह कोर्स 6 महीने से लेकर 2 साल तक का हो सकता है.
- सर्टिफिकेट कोर्स- 6 महीने से 1 साल
- डिप्लोमा कोर्स- 1 से 2 साल
- डिग्री कोर्स- 3 साल
करियर ऑप्शन
VFX Course पूरा करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन जैसे VFX आर्टिस्ट, एनीमेटर, वीडियो एडिटर, कंपोजिटर, गेम डिजाइनर और ग्राफिक डिजाइनर होते हैं. आप फिल्म इंडस्ट्री, टीवी चैनल, एड एजेंसी, गेमिंग कंपनी या फ्रीलांसिंग के जरिए भी काम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Biomedical Engineering में ब्राइट फ्यूचर, जानिए क्यों बढ़ रही इसकी डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




