Biomedical Engineering में ब्राइट फ्यूचर, जानिए क्यों बढ़ रही इसकी डिमांड

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Biomedical Engineering: बायोमेडिकल इंजीनियरिंग आज के समय का एक उभरता हुआ और बेहतर करियर ऑप्शन है. हेल्थकेयर सेक्टर, रिसर्च और अन्य कई ऐसे फील्ड हैं, जहां इसकी डिमांड बढ़ रही है. जानें Biomedical Engineering कोर्स क्या है.

विज्ञापन

Biomedical Engineering Career: बायोमेडिकल इंजीनियरिंग फील्ड उन स्टूडेंट्स के लिए खास है, जो इंजीनियरिंग के साथ-साथ मेडिकल के फील्ड में भी रुचि रखते हैं. बढ़ती हेल्थकेयर की जरूरतों और नई-नई टेक्नोलॉजी के कारण आज Biomedical Engineering तेजी से एक फ्यूचर-रेडी और हाई-डिमांड करियर बनती जा रही है. इसमें अच्छी सैलरी और ग्रोथ के भी कई मौके मिलते हैं. आइए जानते हैं कि बायोमेडिकल इंजीनियरिंग क्या है और इसकी डिमांड क्यों बढ़ रही है. 

विज्ञापन

Biomedical Engineering क्या है?

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एक ऐसा कोर्स और करियर फील्ड है, जिसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस को मिलाकर काम किया जाता है. इसमें मेडिकल इक्विपमेंट (जैसे MRI मशीन, X-ray, Artificial organs) डिजाइन और डेवलप किए जाते हैं. इस फील्ड के प्रोफेशनल्स हॉस्पिटल, रिसर्च सेंटर और मेडिकल कंपनियों में काम करते हैं. 

क्यों बढ़ रही है बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की डिमांड?

1. हेल्थकेयर सेक्टर का तेजी से डेवलपमेंट: भारत और दुनिया भर में हेल्थकेयर इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे इस फील्ड में एक्सपर्ट्स की जरूरत बढ़ती जाा रही है. 

2. नई टेक्नोलॉजी का यूज: AI, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग का यूज मेडिकल फील्ड में बढ़ रहा है, जिससे बायोमेडिकल इंजीनियर्स की अहमियत और बढ़ गई है. 

3. रिसर्च और इनोवेशन के मौके: इस फील्ड में नए-नए इक्विपमेंट और टेक्नीक डेवलप  करने का मौका मिलता है, जो हमारे सोसाइटी  के लिए फायदेमंद होता है. 

सैलरी डिटेल्स

इस कोर्स (Biomedical Engineering) को करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी इस फील्ड में लगभग 3 से 6 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक मिल सकती है. एक्सपिरियंस बढ़ने के साथ सैलरी 10 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकती है. 

टॉप कॉलेज 

Biomedical Engineering कोर्स करने के लिए कई पॉपुलर कॉलेज हैं, जहां इसकी पढ़ाई अच्छी होती है. नीचे कुछ कॉलेजों के नाम दिए गए हैं- 

  • IIT बॉम्बे 
  • IISc बैंगलोर 
  • MIT मणिपाल 
  • IIT रुड़की 
  • IIT मद्रास 

यह भी पढ़ें: भारत के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola