यूपी बोर्ड टॉपर बनने का स्मार्ट प्लान, ऐसे बनाएं टाइम टेबल, मिलेंगे पूरे मार्क्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Nov 2025 4:31 PM

विज्ञापन

UP Board परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

UP Board Exam 2026 Preparation Tips: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी हो गई है. परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हैं. ऐसे में परीक्षा की तैयारी टाइम टेबल के अनुसार शुरू कर दें. अगर आपके पास एक सही टाइम टेबल है तो आधी चिंता वैसे ही खत्म हो जाती है. आइए एग्जाम टाइम टेबल बनाने का सही तरीका जानते हैं.

विज्ञापन

UP Board Exam 2026 Preparation Tips: बिना टाइम टेबल के पढ़ाई करना ऐसा है जैसे बिना नक्शे के सफर शुरू करना. सही टाइम प्लानिंग आपको फोकस्ड रखती है और हर सब्जेक्ट को बराबर ध्यान देने का मौका देती है. चलिए जानते हैं कि ऐसा टाइम टेबल कैसे बनाएं जो आपको फुल मार्क्स के करीब ले जाए. यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2026 Date Sheet) शुरू होने में 3 महीने का समय है. ऐसे में प्रोपर टाइम टेबल बनाने का सही तरीका यहां देख सकते हैं.

UP Board Exam 2026 Preparation Tips: सुबह करें पढ़ाई

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2026) की तैयारी के लिए सुबह का समय दिमाग के लिए सबसे फ्रेश माना जाता है. कोशिश करें कि आप सुबह 4:30 या 5 बजे उठ जाएं. इस वक्त मैथ्स, साइंस या कोई भी ऐसा विषय पढ़ें जिसमें थोड़ा ज्यादा ध्यान लगाना पड़ता है. दो घंटे लगातार पढ़ाई करने के बाद हल्का ब्रेक जरूर लें ताकि दिमाग रिलैक्स हो जाए.

हर सब्जेक्ट को बराबर टाइम दें

कई बार बच्चे सिर्फ एक या दो विषयों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन बाकी सब्जेक्ट पीछे रह जाते हैं. टाइम टेबल बनाते समय हर विषय को बराबर समय देना जरूरी है. अगर किसी विषय में आप कमजोर हैं तो उसके लिए थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम निकालें. जैसे- 1 घंटे की जगह 1.5 घंटे का स्लॉट रखें.

बीच-बीच में ब्रेक लें

लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक जाता है और याद की हुई चीजें जल्दी भूल जाती हैं. इसलिए हर 2 घंटे की पढ़ाई के बाद 10-15 मिनट का ब्रेक लें. इस दौरान थोड़ा टहल लें, पानी पी लें या आंखों को आराम दें. इससे आपकी एकाग्रता और याद रखने की क्षमता दोनों बढ़ती हैं.

रोजाना रिवीजन करें

पढ़ाई करने से ज्यादा जरूरी है रिवीजन करना. हर शाम 30-40 मिनट का समय सिर्फ रिवीजन के लिए रखें. इससे दिनभर में जो पढ़ा है वो याद रहेगा. परीक्षा से पहले के आखिरी दो हफ्ते सिर्फ रिवीजन और मॉडल पेपर हल करने के लिए रखें.

अच्छे से नींद

पढ़ाई के साथ पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है. दिन में 6 से 7 घंटे की नींद लें और पौष्टिक खाना खाएं. जंक फूड, मोबाइल और देर रात तक जागने से बचें. जब शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहेंगे तभी आप अपना 100% दे पाएंगे.

यह भी पढ़ें: CBSE Board 10वीं के कमजोर छात्रों के लिए स्मार्ट स्टडी गाइड, ऐसे करें पढ़ाई, आएंगे 100% मार्क्स

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola