MLT vs Radiology: आज के समय में किस कोर्स की है ज्यादा डिमांड, जानें कहां मिलेगी मोटी सैलरी

Published by : Smita Dey Updated At : 26 May 2026 8:57 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

MLT vs Radiology: 12वीं के बाद मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एर रेडियोलॉजी को लेकर कन्फ्यूज हैं. जानें दोनों कोर्सेज में क्या काम होता है और किसकी डिमांड ज्यादा है. साथ ही देखें कहां मिलती है बेहतर सैलरी.

विज्ञापन

MLT vs Radiology: आज के समय में हेल्थ सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ मेडिकल फील्ड में नौकरी के मौके भी बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में कई स्टूडेंट्स 12वीं के बाद कन्फ्यूज रहते हैं कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी चुनें या रेडियोलॉजी. दोनों ही कोर्स हेल्थ सेक्टर के अहम हिस्से हैं और दोनों में अच्छी नौकरी की संभावना होती है. लेकिन सवाल यही है कि आखिर ज्यादा डिमांड किसकी है. आइए जानते हैं.  

क्या होता है Medical Lab Technology?

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी यानी MLT ऐसा कोर्स है जिसमें शरीर की जांच से जुड़ा काम सिखाया जाता है. इसमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, बायोकेमिकल टेस्ट और दूसरी लैब जांच शामिल होती हैं. डॉक्टर मरीज की बीमारी समझने के लिए जिन रिपोर्ट्स पर भरोसा करते हैं, उन्हें तैयार करने में लैब टेक्नीशियन की बड़ी भूमिका होती है. अगर आप लैब में मशीनों के साथ काम करना पसंद करते हैं और रिसर्च या टेस्टिंग में रुचि रखते हैं, तो यह फील्ड आपके लिए सही हो सकती है. 

Radiology क्या है और इसमें क्या काम होता है?

रेडियोलॉजी मेडिकल की वह ब्रांच है जिसमें शरीर के अंदर की तस्वीरें निकालकर बीमारी का पता लगाया जाता है. इसमें X-Ray, CT Scan, MRI और Ultrasound जैसी टेक्नीक का यूज होता है. रेडियोलॉजी प्रोफेशनल हॉस्पिटल्स या डायग्नोस्टिक सेंटर में मरीजों का स्कैन करते हैं. अगर आपको टेक्नोलॉजी में रुचि है और मशीनों के साथ काम करना अच्छा लगता है, तो यह फील्ड बेहतर साबित हो सकती है. 

MLT vs Radiology: दोनों में किसकी ज्यादा डिमांड है?

आज के समय में रेडियोलॉजी की डिमांड थोड़ी ज्यादा मानी जाती है, क्योंकि अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर में स्कैनिंग सेवाओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है. छोटी बीमारी से लेकर बड़ी बीमारी तक, डॉक्टर अक्सर X-Ray, MRI या CT Scan करवाने की सलाह देते हैं. 

वहीं, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की डिमांड भी कम नहीं है. हर हॉस्पिटल्स और पैथोलॉजी लैब में टेस्टिंग जरूरी होती है. कोविड के बाद लैब टेस्टिंग की अहमियत और ज्यादा बढ़ी है. यानी दोनों फील्ड में नौकरी के अवसर हैं, लेकिन कई जगहों पर Radiology में सैलरी और स्कोप थोड़ा बेहतर देखने को मिलता है. 

सैलरी में कौन आगे है?

करियर चुनते समय सैलरी एक बहुत बड़ा फैक्टर होती है. शुरुआत में दोनों फील्ड्स (MLT vs Radiology) में लगभग एक जैसी सैलरी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, रेडियोलॉजी में ग्रोथ थोड़ी बेहतर देखी गई है. 

फील्डशुरुआती सैलरी (सालाना)अनुभव के बाद सैलरी (सालाना)
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT)2 लाख – 3.5 लाख4.5 लाख – 7.0 लाख+
रेडियोलॉजी / रेडियोग्राफी 2.5 लाख – 4 लाख5.5 लाख – 9.0 लाख+

MLT vs Radiology: कौन सा कोर्स करना ज्यादा आसान है?

यह पूरी तरह आपकी रुचि पर निर्भर करता है. अगर आपको टेस्टिंग, रिपोर्ट और लैब वर्क पसंद है तो MLT बेहतर है. लेकिन अगर मशीनें, स्कैनिंग और इमेजिंग टेक्नोलॉजी पसंद है, तो रेडियोलॉजी अच्छा विकल्प हो सकता है. दोनों कोर्स डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिग्री स्तर पर उपलब्ध हैं. 12वीं साइंस (PCB) के बाद आप इनमें एडमिशन ले सकते हैं. आने वाले समय में हेल्थ सेक्टर और तेजी से बढ़ेगा. ऐसे में रेडियोलॉजी और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी दोनों का फ्यूचर अच्छा है. 

यह भी पढ़ें: JNU के सबसे डिमांडिंग PG कोर्सेज, फॉर्म भरने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola