MANIT Summer Internship 2026: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्टार्टअप सीखने का सुनहरा मौका, 5 जून तक करें अप्लाई
Published by : Smita Dey Updated At : 28 May 2026 2:22 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
MANIT Summer Internship 2026: MANIT में समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इस इंटर्नशिप से कॉलेज छात्रों को स्टार्टअप और इनोवेशन सीखने का बड़ा मौका मिलेगा. अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 जून 2026 है.
MANIT Summer Internship 2026: कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ अगर प्रैक्टिकल नॉलेज मिल जाए, तो करियर को एक नई उड़ान मिलती है. जो छात्र अभी अंडर ग्रेजुएशन (UG) कोर्स में हैं और इस गर्मी की छुट्टियों में कुछ बेहतरीन और नया सीखना चाहते हैं, उनके लिए एक बहुत अच्छा मौका आया है. मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) ने अपने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं.
यह खास इंटर्नशिप प्रोग्राम MANIT के रोल्टा इन्क्यूबेशन सेंटर (Rolta Incubation Centre) की तरफ से चलाया जा रहा है. अगर आप भी स्टार्टअप, बिजनेस और नई टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है. आइए जानते हैं इस इंटर्नशिप आवेदन कैसे करें.
इस इंटर्नशिप में आपको क्या सीखने को मिलेगा?
यह इंटर्नशिप (MANIT Summer Internship 2026) सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि आपको प्रैक्टिकल वर्ल्ड से रूबरू कराएगी. इस एक महीने के प्रोग्राम में आपको कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिलेंगी:
समस्याओं को पहचानना और हल करना: जीवन और समाज की असली दिक्कतों को समझकर उनके लिए काम करना.
बिजनेस और इंजीनियरिंग चुनौतियां: इंजीनियरिंग और बिजनेस से जुड़ी प्रैक्टिकल दिक्कतों का सॉल्यूशन निकालना.
रिसर्च और पेटेंट: अपने रिसर्च वर्क को अच्छे जर्नल में पब्लिश करवाना और अपने नए आइडिया या काम का पेटेंट कराना.
प्रोटोटाइप बनाना: अपने इनोवेटिव आइडिया को एक वर्किंग मॉडल या प्रोटोटाइप में बदलना.
मार्केटिंग और फंडिंग: किसी प्रोडक्ट को बनाने से लेकर उसे बाजार में बेचने तक का पूरा प्रोसेस समझना और स्टार्टअप के लिए फंडिंग के तरीके जानना.
MANIT Summer Internship 2026 Details Check Here
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
MANIT के इस समर इंटर्नशिप प्रोग्राम में अलग-अलग स्ट्रीम के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. नीचे दिए गए किसी भी यूजी (UG) कोर्स में हैं, तो आप इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं:
- बीटेक (BTech)
- बीबीए (BBA)
- बीकॉम (BCom)
- बीएससी (BSc)
- बीफॉर्मा (BPharma)
MANIT Summer Internship 2026: जरूरी डेट्स और फीस
- आवेदन शुरू होने की डेट: 25 मई 2026
- अप्लाई करने की लास्ट डेट: 5 जून 2026
- सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट: 10 जून 2026
- रिपोर्टिंग की तारीख और समय: 15 जून 2026 (सुबह 10 बजे)
- इंटर्नशिप की अवधि: 1 महीना (15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक)
- इंटर्नशिप फीस: इस एक महीने के प्रोग्राम के लिए 5000 रुपये की फीस तय की गई है.
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले MANIT की ऑफिशियल वेबसाइट manit.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
- उसमें दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म के फॉर्मेट का प्रिंटआउट निकाल लें.
- फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यान से भरें.
- इस फॉर्म पर अपने कॉलेज के HOD, डीन या संस्थान के हेड के हस्ताक्षर और मुहर लगवाएं, साथ ही अपने साइन भी करें.
- इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें.
- गूगल फॉर्म में अपनी सभी डिटेल्स भरें और अपने भरे हुए वेरीफाइड एप्लीकेशन फॉर्म को स्कैन करके वहां अपलोड कर दें.
- पूरी डिटेल्स चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा DRDO में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










