झारखंड में सरकारी टीचर बनने का मौका, देखें JHTET 2026 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

Updated at : 31 Mar 2026 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
JHTET 2026

टीचर की सांकेतिक फोटो (Freepik)

JHTET 2026: अगर आप झारखंड में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह शानदार अवसर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. साथ ही इसके लिए सिलेबस भी जारी हो गया है.

विज्ञापन

JHTET 2026: झारखंड में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं कैंडिडेट्स के लिए झारखंड टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट (JHTET) एक अहम परीक्षा है. यह सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि आपके टीचिंग करियर की शुरुआत का आधार होता है. JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. साथ ही एग्जाम के सिलेबस और डेट भी जारी कर दी गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 मई 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

JHTET 2026 का एग्जाम पैटर्न 

झारखंड टीईटी 2026 का एग्जाम ऑफलाइन मोड (OMR शीट) पर होती है. सभी सवाल MCQ बेस्ड होते हैं. परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होती है. इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रहती है. JHTET परीक्षा में पेपर 1 (क्लास 1 से 5) और पेपर 2 (क्लास 6 से 8) होते हैं. 

JHTET 2026 Syllabus Check Here

पेपर 1 (क्लास1 से 5 के लिए) एग्जाम पैटर्न

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP)3030
भाषा-I (हिंदी और अंग्रेजी / उर्दू और अंग्रेजी)3030
भाषा-II (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा)3030
गणित (Mathematics)3030
पर्यावरण अध्ययन (EVS)3030
कुल150150

पेपर 2 (क्लास 6 से 8 के लिए) एग्जाम पैटर्न

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP)3030
भाषा-I (हिंदी और अंग्रेजी / उर्दू और अंग्रेजी)3030
भाषा-II (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा)3030
विषय आधारित (गणित-विज्ञान या सामाजिक विज्ञान)6060
कुल150150

JHTET 2026 का सिलेबस ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Jharkhand TET Exam 2026 ऑप्शन पर जाएं. 
  • उसके बाद JHTET 2026 Syllabus लिंक पर क्लिक करें. 
  • स्क्रीन पर सिलेबस दिखाई देगा. 
  • फिर उसे डाउनलोड करके सेव कर लें. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में JEE NEET की फ्री कोचिंग, जानें किन छात्रों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola