ड्रोन ऑपरेटर की बढ़ी डिमांड, सरकारी नौकरी के भी मौके, करें ये कोर्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Aug 2025 9:48 PM
Drone Operator Career
Drone Operator Career: ड्रोन का इस्तेमाल लगभग हर बड़े छोटे काम में किया जाने लगा है. देश की सुरक्षा से लेकर शादी की शूटिंग तक में ड्रोन उपयोग हो रहा है. यही वजह है कि ड्रोन ऑपरेटर की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. सरकारी संगठन भी ड्रोन ऑपरेटर को हाई सैलरी पर नौकरी दे रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ड्रोन ऑपरेटर कैसे बन सकते हैं.
Drone Operator Career: ड्रोन का इस्तेमाल सुरक्षा, सर्वे, खेती और शादी की शूटिंग तक में बढ़ गया है. इसके चलते ड्रोन ऑपरेटर (Drone Operator) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों ही अच्छे वेतन पर नौकरी दे रहे हैं. सही ट्रेनिंग और लाइसेंस लेकर कोई भी ड्रोन ऑपरेटर के रूप में करियर बना सकता है.
Drone Operator बनने के लिए चाहिए अनुमति
ड्रोन टेक्नोलॉजी आज के दौर की एक उपयोगी और उभरती तकनीक है. हालांकि, ड्रोन को इस्तेमाल करने के लिए सरकार ने कई नियम भी बनाए हैं. भारत में ड्रोन ऑपरेट करने के लिए आपको DGCA (Directorate General of Civil Aviation) यानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से इजाजत लेनी होगी. यह अनुमति Digital Sky Platform के जरिए ली जाती है, जहां ड्रोन रजिस्ट्रेशन, पायलट ट्रेनिंग और उड़ान की अनुमति (Flight Permission) दी जाती है.
बेसिक ड्रोन पायलट कोर्स
बेसिक ड्रोन पायलट कोर्स ड्रोन टेक्नोलॉजी का सबसे शुरुआती स्तर है. इसमें ड्रोन के संचालन, सुरक्षा और हवाई नियमों की जानकारी दी जाती है. ड्रोन पायलट बनने के लिए भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से लाइसेंस लेना जरूरी होता है.
एडवांस्ड ड्रोन पायलट कोर्स
ड्रोन पायलट की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है. एडवांस्ड ड्रोन पायलट कोर्स ड्रोन का दूसरा चरण होता है. यह कोर्स ड्रोन पायलटिंग में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए किया जाता है.
स्पेशलाइज्ड ड्रोन एप्लीकेशन कोर्स
ड्रोन के कंट्रोलिंग और उसमें एडवांस फीचर जोड़ने के लिए स्पेशलाइज्ड ड्रोन एप्लीकेशन कोर्स कराया जाता है. यह कोर्स ड्रोन पायलटिंग से लेकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक से जुड़ा होता है.
सरकारी ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर
उत्तर प्रदेश में एक सरकारी ड्रोन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है, जहां बेहद कम फीस में ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाती है. यूपी में सरकारी एविएशन एकेडमी का नाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी है, जो उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में स्थित है.
यह भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई का Golden Chance, इस राज्य की सरकार 5 Lucky छात्रों को भेजेगी UK
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










