एनर्जी सेक्टर में उभरता हुआ ब्रांच, BTech Power Engineering में तगड़ा करियर स्कोप

BTech Power Engineering: युवक की सांकेतिक फोटो (Freepik)
BTech Power Engineering: बीटेक पावर इंजीनियरिंग सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि आने वाले समय का करियर है. बढ़ती इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी की वजह से इस फील्ड में जॉब की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. अगर आप इंजीनियरिंग के साथ देश और दुनिया के एनर्जी सेक्टर में कंट्रीब्यूशन देना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए एक सही और फ्यूचर-रेडी ऑप्शन है.
BTech Power Engineering: आज की जिंदगी इलेक्ट्रिसिटी के बिना सोची ही नहीं जा सकती है. मोबाइल चार्ज करना हो, फैक्ट्री चलानी हो या फिर इलेक्ट्रिक गाड़ी, सब कुछ इलेक्ट्रिसिटी पर टिका हुआ है. ऐसे में BTech Power Engineering एक ऐसा कोर्स है जो हमें यह सिखाता है कि इलेक्ट्रिसिटी कैसे बनती है, कैसे दूर-दूर तक पहुंचाई जाती है और कैसे सही तरीके से यूज होती है. सोलर, विंड एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बढ़ते ट्रेंड की वजह से इस फील्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसलिए पावर इंजीनियरिंग आज एनर्जी सेक्टर का नया स्टार बन चुका है. आइए जानते हैं कि बीटेक पावर इंजीनियरिंग क्या है और इसके क्या स्कोप है.
BTech Power Engineering क्या है ?
बीटेक पावर इंजीनियरिंग एक ऐसा इंजीनियरिंग कोर्स है, जिसमें पावर जनरेशन,ट्रांसमिशन,
डिस्ट्रीब्यूशन और कंट्रोल सिस्टम के बारे में पढ़ाया जाता है.इस कोर्स में स्टूडेंट्स यह सीखते हैं कि इलेक्ट्रिसिटी कैसे बनती है, कैसे दूर-दूर तक पहुंचाई जाती है और कैसे सेफ व ईफेक्टिव वे से यूज की जाती है.
एनर्जी सेक्टर में पावर इंजीनियरिंग की डिमांड क्यों बढ़ रही है ?
आज हर चीज इलेक्ट्रिसिटी पर डिपेंड होती जा रही है, इसलिए Power Engineering की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.इसके पीछे कई कारण है, जिससे पावर इंजीनियर की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा हो गई है-
- इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत लगातार बढ़ रही है.
- सोलर और विंड एनर्जी का तेज विस्तार होना
- इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बढ़ता ट्रेंड
- स्मार्ट ग्रिड और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स
- पुराना पावर सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा है.
करियर स्कोप और जॉब अपॉर्चुनिटी
BTech Power Engineering करने के बाद स्टूडेंट्स कई सेक्टर में , जैसे पावर जनरेशन कंपनियां, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां, गवर्नमेंट डिपार्ट्मेंट (NTPC, पावर ग्रिड, स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड), प्राइवेट एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां में करियर बना सकते हैं.
टॉप कॉलेज और इंस्टीट्यूट
अगर आप पावर इंजीनियरिंग में अच्छा करियर बनाना चाहते हैं, तो सही कॉलेज सिलेक्ट करना बहुत जरूरी है. टॉप कॉलेज में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ एक्सपिरियंस्ड फैकल्टी और मजबूत प्लेसमेंट सपोर्ट भी मिलता है. इंडिया में कई ऐसे पॉपुलर इंस्टीट्यूट है, जहां Power Engineering से रिलेटेड BTech कोर्स कराए जाते हैं-
- IIT Delhi
- IIT Kharagpur
- NIT Trichy
- IIT Patna
- IIT BHU
- Jadavpur यूनिवर्सिटी, कोलकाता
यह भी पढ़ें: BTech Data Engineering क्यों है Computer Science से बेहतर करियर ऑप्शन? जानें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




