करोड़ों का पैकेज और शानदार करियर! ये हैं भारत के टॉप 5 केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Chemical Engineering Colleges in India: केमिकल इंजीनियरिंग तेजी से उभरता हुआ करियर ऑप्शन बनता जा रहा है. इन कॉलेजों में पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स को शानदार प्लेसमेंट पैकेज भी दिया जाता है. जानिए टॉप केमिकल कॉलेज के नाम.
Chemical Engineering Colleges in India: अगर आप भी केमिकल इंजीनियरिंग फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सही कॉलेज चुनना बहुत जरूरी है. केमिकल इंजीनियरिंग सिर्फ केमिकल फैक्ट्री तक सीमित नहीं है. इसमें पेट्रोलियम, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, और एनर्जी सेक्टर जैसे कई सेक्टर में काम करने का मौका मिलता है. इस फील्ड में जॉब के साथ-साथ रिसर्च के भी अच्छे अवसर होते हैं. आइए जानते हैं कि भारत के टॉप केमिकल कॉलेज (Chemical Engineering Colleges in India) कौन कौन से हैं.
Chemical Engineering Colleges in India:
IIT बॉम्बे
IIT बॉम्बे (Chemical Engineering Colleges in India) केमिकल इंजीनियरिंग के लिए देश के सबसे बेहतरीन इंस्टीट्यूट में से एक है. यहां की लैब्स, फैकल्टी और प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत शानदार है. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी बॉम्बे ओवरऑल कैटेगरी (IIT Bombay Overall Category NIRF Ranking 2025) में टॉप 10 में है. 2023-24 में केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 119 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर दिया गया है.
IIT दिल्ली
NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी दिल्ली को 2 रैंक मिला है इंजीनियरिंग ब्रांच में. बेहतरीन फैकल्टी, मॉडर्न लैब और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण IIT दिल्ली आज युवाओं के लिए एक अच्छा इंस्टीट्यूट माना जाता है. Google, Microsoft, Amazon, JP Morgan और Goldman Sachs जैसी टॉप कंपनीज यहां के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
IIT मद्रास
यह कॉलेज अपनी क्वालिटी एजुकेशन और इंटरनेशनल लेवल रिसर्च के लिए जाना जाता है. केमिकल इंजीनियरिंग में यहां से पढ़ाई करना एक बड़ा अवसर माना जाता है. NIRF Ranking 2025 में आईआईटी मद्रास को इंजीनियरिंग और ओवरऑल कैटेगरी दोनों में नंबर 1 स्थान मिला है. 2025 के प्लेसमेंट सीजन में यहां का हाईएस्ट पैकेज करीब 4.3 करोड़ रुपये तक देखा गया है.
IIT खड़गपुर
IIT Kharagpur भारत का सबसे पुराना IIT है और यहां केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई बहुत मजबूत मानी जाती है. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी खड़गपुर को इंजीनियरिंग कैटेगरी में 5वां रैंक मिला है. IT, फाइनेंस, कंसल्टिंग और सरकारी कंपनियां (PSUs) इस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
NIT तिरुचिराप्पली
अगर आपका IIT में सिलेक्शन नहीं होता, तो NIT त्रिची (Chemical Engineering Colleges in India) भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यहां अच्छी पढ़ाई और प्लेसमेंट दोनों मिलती है. यह कॉलेज रिसर्च, इनोवेशन और लीडरशिप के कई मौके देता है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्लेसमेंट प्रतिशत काफी अच्छा देखा गया है. 2020-21 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 43.31 लाख देखा गया है.
करियर ऑप्शन
टॉप कॉलेज से केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद आपको बड़ी-बड़ी कंपनियों में जॉब मिल सकती है, जैसे ऑयल और गैस कंपनियां, फार्मा इंडस्ट्री और केमिकल मैन्युफैक्चरिंग. केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद शुरुआती सैलरी आमतौर पर 6 से 12 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष हो सकते हैं. कुछ साल के एक्सपिरियंस बढ़ने के बाद सैलरी और बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: CS में बनाना है करियर? एडमिशन से पहले देख लें टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




