BTech का नया किंग, कंप्यूटर साइंस से तगड़ा पैकेज इस ब्रांच में

Updated at : 12 Feb 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
Best BTech Branch ECE

बीटेक स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Best BTech Branch: बीटेक की दुनिया में आमतौर पर Computer Science Engineering (CSE) को सबसे टॉप ब्रांच माना जाता है, खासकर जब कमाई और जॉब स्कोप की बात आती है. लेकिन हाल के कुछ प्लेसमेंट डेटा बताते हैं कि ECE (Electronics & Communication Engineering) भी CSE के मुकाबले कहीं-कहीं अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

विज्ञापन

Best BTech Branch: जब भी BTech की बात होती थी, तो सबसे पहले Computer Science यानी CSE का नाम लिया जाता था. माना जाता था कि सबसे ज्यादा सैलरी और सबसे ज्यादा जॉब इसी ब्रांच से मिलती है. लेकिन अब समय बदल रहा है. कई कॉलेजों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड बता रहे हैं कि Electronics and Communication Engineering यानी ECE भी अब CSE को कड़ी टक्कर दे रहा है.

कुछ कॉलेजों में ECE के छात्रों को बहुत अच्छे पैकेज और शानदार जॉब ऑफर मिले हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ECE अब नया किंग बन रहा है. आइए कुछ कॉलेजों के प्लेसमेंट पर नजर डालते हैं.

Best BTech Branch: IIIT Una का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

हाल ही में IIIT Una के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में यह नजर आया कि ECE और CSE दोनों ही ब्रांचों को 30 LPA तक का सर्वाेच्च पैकेज मिला था. वर्ष 2025 के प्लेसमेंट में CSE का औसत पैकेज करीब 12.38 लाख रुपये का रहा, वहीं ECE का औसत पैकेज भी लगभग 9.9 लाख रुपये का रहा, जो कि कॉलेज स्तर पर बिल्कुल टक्कर का प्रदर्शन है.

ECE स्टूडेंट्स को कहां मिल रही जॉब?

BTech ECE पास करने वाले स्टूडेंट्स को कई तरह की जॉब मिल रही हैं जैसे:-

  • Embedded Engineer
  • VLSI Engineer
  • Network Engineer
  • Data Analyst
  • Software Developer
  • AI Engineer
  • Telecom Engineer

अगर तुलना करें बेस्ट ब्रांच (Best BTech Branch) की तो BTech CSE अभी भी मजबूत ब्रांच है. इसमें जॉब के मौके ज्यादा हैं और स्टार्टिंग पैकेज भी अच्छा रहता है. लेकिन ECE अब पीछे नहीं है. ECE की खासियत यह है कि इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का ज्ञान मिलता है. यही वजह है कि ECE स्टूडेंट्स को ज्यादा फील्ड में काम करने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: Aerospace Engineering बन रहा पहली पसंद, जानें सैलरी और स्कोप

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola