Live Updates

Bihar Board 10th Result: जारी हुआ बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates in Hindi, Bihar Board Matric Ka Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट इस बार आज 31 मार्च को जारी कर दिया गया है. मैट्रिक का परिणाम BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक, 10वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका, टॉपर लिस्ट समेत लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ टॉप

इस्लामिया हाई स्कूल, शेखपुरा के एमडी रुम्मन अशरफ ने इस साल 489 अंक या 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर बिहार मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया है. बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा 10 परिणाम 2023 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत है. बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) ने आज (31 मार्च) को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है. बिहार के शिक्षा मंत्री ने बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2023 की घोषणा की है. जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट– biharboardonline.bihar.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं.

Bihar Board 10th Result: टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार

उच्चतम स्कोर वाले छात्र सरकार द्वारा पुरस्कार और नकद पुरस्कार के लिए पात्र हैं. प्रथम रैंक धारक को एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर के साथ 1 लाख नकद प्रोत्साहन मिलता है. यह राशि 10वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को प्रदान की जाती है. दूसरे रैंक धारक उम्मीदवारों को एक लैपटॉप और एक किंडल बुक ई-रीडर के साथ 75,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाता है. तीसरी रैंक पाने वाले छात्रों को एक लैपटॉप और किंडल ई-रीडर के साथ 50,000 रुपये मिलते हैं, चौथी से 10 वीं रैंक के उम्मीदवारों को एक लैपटॉप के साथ 15,000 रुपये मिलते हैं. छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आर्थिक मदद करने के लिए सरकार की यह एक बड़ी पहल है.

Bihar Board 10th Topper List 2023: एमडी रुम्मान अशरफ 97.8% के साथ टॉप, Top 10 में 90 विद्यार्थी

Bihar Board 10th Result: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

1) मोहम्मद रुम्मान अशरफ (M) इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा (पहला स्थान)

2) नम्रता कुमारी (M) निर्माला शिक्षा भवन भोजपुर (दूसरा स्थान)

3) ज्ञानी पूर्णिमा (F) प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, ऑरंगाबाद (दूसरा स्थान)

4) संजू कुमारी (F) हाई स्कूल, नालंदा (तीसरा स्थान)

5) भावना कुमारी (F) उत्क्रमित मीडिल स्कूल पश्चिम चंपारण (तीसरा स्थान)

6) जयनंदन कुमार पंडित (M) पी बी हाई स्कूल, लखीसराय (तीसरा स्थान)

7) स्नेहा कुमारी (F) पटेल हाई स्कूल, औरंगाबाद (चौथा स्थान)

8) नेहा परवीन (F) टीएन गर्ल्स हाई स्कूल, खगड़िया (चौथा स्थान)

9) श्वेता कुमारी (F) उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल जमुई (चौथा स्थान)

10) अमृता कुमारी (F) ज्ञानेश्वरी हाई स्कूल, गोपालगंज (चौथा स्थान)

Bihar Board 10th Result: 81% स्‍टूडेंट्स हुए पास

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए हैं. कुल 81% स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं. परीक्षा में शामिल हुए 16,37,414 स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्‍ट डायरेक्‍ट लिंक से चेक कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर बोर्ड कार्यालय पहुंचे

बिहार बोर्ड (Bihar Board) के अध्यक्ष आनंद किशोर बोर्ड कार्यालय पहुंचे.

Bihar Board 10th Result: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट

बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2023 को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर जारी कर दिया गया. राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के परिणाम उपलब्ध कराए गए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola