BCI का बड़ा फैसला, यूपी-राजस्थान के 9 लॉ कॉलेजों में एडमिशन पर रोक, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

BCI लोगो एवं स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Official website, Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Law Admission 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अकादमिक सेशन 2026-27 से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 9 लॉ कॉलेजों में नए एडमिशन पर रोक लगा दी है. इंस्पेक्शन में पाई गई कमियों के चलते यह फैसला किया गया है.

विज्ञापन

Law Admission 2026: लॉ की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह खबर है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अकादमिक सेशन 2026-27 और इसके बाद के सेशन के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 9 लॉ कॉलेजों में नए एडमिशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. BCI ने यह फैसला लीगल एजुकेशन की क्वालिटी बनाए रखने और स्टूडेंट्स को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए लिया है.

विज्ञापन

सरप्राइज इंस्पेक्शन में मिलीं कई गंभीर कमियां

BCI की ओर से जारी पब्लिक नोटिस के मुताबिक, पूर्व न्यायाधीशों और एजुकेशनिस्ट की एक हाई लेवल टीम ने इन कॉलेजों का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया था. जांच के दौरान कई कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाई की व्यवस्था और जरूरी सुविधाओं में कमियां पाई गईं. इसके बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश की देख-रेख वाली समिति ने सभी रिपोर्टों की जांच की. समिति की रिपोर्ट के आधार पर BCI ने इन कॉलेजों में अकादमिक सेशन 2026-27 से नए एडमिशन पर रोक लगाने का फैसला लिया.

यहाँ देखे: BAR Council of India Public Notice

Law Admission 2026: इन 9 लॉ कॉलेजों में नहीं होगा नया एडमिशन

BCI की ओर से जारी सूची में शामिल कॉलेजों के नाम इस प्रकार हैं.

  1. सरदार पटेल लॉ कॉलेज, श्रीगंगानगर, राजस्थान
  2. सीबी सिंह लॉ कॉलेज, अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
  3. राजीव गांधी विधि महाविद्यालय, टोंक, राजस्थान
  4. कौटिल्य लॉ कॉलेज, मानसरोवर एक्सटेंशन, सांगानेर, जयपुर, राजस्थान
  5. अब्दुल रज्जाक लॉ कॉलेज, जोया, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
  6. वीर कुंवर कॉलेज ऑफ लॉ, नगीना रोड, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
  7. एसजीएन खालसा लॉ पीजी कॉलेज, श्रीगंगानगर, राजस्थान
  8. राजेश पांडे कॉलेज ऑफ लॉ, लोहिया नगर, अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
  9. श्री गजेंद्र सिंह स्मृति विधि महाविद्यालय, बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में बी एएलएलबी और एलएलबी में नामांकन शुरू

स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए जरूरी सूचना

BCI के प्रधान सचिव श्रीमंतो सेन की ओर से जारी नोटिस में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और आम लोगों से साफ कहा गया है कि वे अकादमिक सेशन 2026-27 के लिए इन कॉलेजों में एडमिशन न लें. काउंसिल ने यह भी बताया है कि आगे होने वाले इंस्पेक्शन और संबंधित कॉलेजों द्वारा जरूरी सुधार किए जाने के बाद इस सूची में बदलाव या संशोधन (Amendment) किया जा सकता है.

Law Admission 2026: एडमिशन लेने से पहले जरूर करें जांच

अगर आप लॉ में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं, तो किसी भी कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी BCI से मान्यता और लेटेस्ट नोटिस जरूर देख लें. इससे आप  फ्यूचर में किसी भी तरह की परेशानी से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वैशाली की बहू विजया लक्ष्मी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, शादी के बाद भी नहीं छोड़ी पढ़ाई, जानिए सफलता की कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola