Bank Job 2025 : बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने मांगे कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 257 पदों पर आवेदन

Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana
स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर पर काम करने की दक्षता रखनेवाले युवाओं से बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें विस्तार से…
Bank Job 2025 : बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड एवं बिहार के डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंकों ने भारतीय नागरिकों से कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/ असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के कुल 257 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों को बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक, आरा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, बेगूसराय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक समेत अन्य बैंकों में भर्ती की जायेगी.
कुल पद 257
कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव/ असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक 57
आरा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 30
औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 18
बेगुसराय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 10
भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 29
गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 20
मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 25
नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 6
नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 14
पाटलीपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 10
सुपौल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 5
सासाराम-भभुआ को-ऑपरेटिव बैंक 28
वैशाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 5
आवेदन के लिए योग्यता
भारत के किसी भी यूजीसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है, साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में बेसिक डिप्लोमा (डीसीए) होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : Prasar Bharati recruitment 2025 : प्रसार भारती ने मांगे टेक्निकल इंटर्न के 421 पदों पर आवेदन
आयु सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तय है. आयु की गणना 1 जून, 2025 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जायेगा. परीक्षा का पैटर्न का सिलेबस दिये गये लिंक से प्राप्त करें.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को बीएससीबी की वेबसाइट biharscb.co.in पर स्वयं को रजिस्टर्ड करना होगा और आवश्यक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क (1000 रुपये, एससी/एसटी के लिए 800 रुपये) का भुगतान करना होगा.
अंतिम तिथि : 10 जुलाई, 2025.
अन्य जानकारी के लिए देखें : /uploads/2025/06/advertisment-1.pdf
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










