Prasar Bharati recruitment 2025 : प्रसार भारती ने मांगे टेक्निकल इंटर्न के 421 पदों पर आवेदन

Prasar Bharti 2025
प्रसार भारती ने स्नातक युवाओं से टेक्निकल इंटर्न पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें पात्रता शर्तों एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में…
Prasar Bharati recruitment 2025 : भारत का लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती ने अपने विभिन्न जोन के आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्रों में फुल टाइम कांट्रेक्ट के आधार पर टेक्निकल इंटर्न के 421 पदों पर नियुक्ति के लिए ऊर्जावान युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं. कांट्रेक्ट की अवधि एक वर्ष है. इस अवधि को चयनित उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है. चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.
पदों का विवरण
टेक्निकल इंटर्न के कुल 421 पदों के तहत साउथ जोन में 63, इस्ट जोन में 65, वेस्ट जोन में 66, नॉर्थ ईस्ट जोन में 126 और नयी दिल्ली में 101 पदों पर भर्ती की जायेगी. वर्गवार निर्धारित रिक्तियों का विवरण जारी की गयी अधिसूचना से प्राप्त करें.
आप कर सकते हैं आवेदन
सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, सिविल, आईटी या कंप्यूटर साइंस जैसे संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग में स्नातक या परास्नातक डिग्री, जिसमें संबंधित विषय में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
फ्रेश ग्रेजुएट/ पोस्टग्रेजुएट या जिन्होंने शैक्षणिक सत्र (2024-25) में अपनी डिग्री पूरी की है, वे भी आवेदन के पात्र हैं.
इसे भी पढ़ें : BPSC recruitment 2025 : बिहार लोक सेवा आयोग करेगा विशेष विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति
आयु सीमा
आवेदन करनेवाले अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में मिलनेवाली छूट की जानकारी का विवरण दिये गये लिंक से प्राप्त करें.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार प्रसार भारती की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक http://avedan.prasarbharati.org/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 30 जून, 2025.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://prasarbharati.gov.in/pbvacancies/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










