भारत के ये टॉप 5 NIT कॉलेज, जहां पढ़ाई के साथ मिलता है बेहतर प्लेसमेंट

Published by :Smita Dey
Published at :28 Apr 2026 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Top 5 NIT Colleges in India

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Top 5 NIT Colleges in India: इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 NIT, जहां पढ़ाई के साथ मिलता है लाखों का पैकेज और शानदार करियर. जानें टॉप एनआईटी की रैंकिंग, प्लेसमेंट और एडमिशन की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Top 5 NIT Colleges in India: इंजीनियरिंग का सपना देखने वाले हर छात्र के मन में IIT के बाद जो दूसरा सबसे बड़ा नाम आता है, वह है NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी). भारत में कुल 31 NITs हैं, जो अपनी बेहतरीन पढ़ाई, कैंपस लाइफ और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इतने सारे एनआईटी में से कौन सा कॉलेज सिलेक्ट किया जाए, यह सवाल हर स्टूडेंट के मन में आता है. आइए जानते हैं भारत के टॉप 5 NIT (Top 5 NIT Colleges in India) कॉलेज के बारे में. 

Top 5 NIT Colleges in India: भारत के टॉप 5 NIT कॉलेजों की लिस्ट 

रैंककॉलेज का नामस्थानNIRF रैंक 2025
1NIT त्रिची (NITT)तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु9
2NIT राउरकेलाराउरकेला, ओडिशा13
3NIT सुरथकल (NITK)मंगलुरु, कर्नाटक17
4NIT कालीकटकोझिकोड, केरल21
5NIT वारंगलवारंगल, तेलंगाना28

Top 5 NIT Colleges in India: एनआईटी त्रिची 

NIT Trichy को भारत का सबसे बेस्ट NIT माना जाता है. यहां का कैंपस बड़ा और मॉडर्न है, और पढ़ाई का लेवल भी काफी हाई है. NIT त्रिची में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस की जरूरत नहीं है. इस कॉलेज में बीटेक कोर्स में एडमिशन JEE Main Score के आधार पर मिलता है. NIT त्रिची की ओपनिंग रैंक 659 और क्लोजिंग 1449 है. 2020-21 में यहां के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 43 लाख रुपये प्रतिवर्ष देखा गया है. 

NIT राउरकेला 

एनआईटी राउरकेला भारत के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. 2024-25 इस कॉलेज में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 62.44 लाख रुपये है. यहां Google, Microsoft, Amazon, Deloitte और Flipkart जैसी टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. NIT राउरकेला में सिर्फ इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट के कोर्सेज भी काफी फेमस है.

NIT सुरथकल 

भारत के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है. एनआईटी सुरथकल  पढ़ाई के साथ-साथ  प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ के लिए फेमस है.  BTech कोर्स यहां का सबसे पॉपुलर कोर्स है, जो 4 साल का होता है. इसमें एडमिशन JEE Main के जरिए होता है. CSE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 55 लाख का देखा गया है. यहां टॉप कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Oracle, Amazon, Cisco और Goldman Sachs स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.  

NIT कालीकट 

एनआईटी कालीकट तेजी से ग्रो करने वाला कॉलेज है. पिछले कुछ सालों में इस कॉलेज ने अपनी रैंकिंग में काफी सुधार किया है. यहां के छात्र इनोवेशन और स्टार्टअप्स में काफी आगे रहते हैं. यहां का प्लेसमेंट प्रतिशत (Placement Percentage) लगभग 90% से ऊपर रहता है, खासकर कोर इंजीनियरिंग और आईटी सेक्टर में. 

NIT Calicut

NIT वारंगल 

एनआईटी वारंगल में BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. एनआईटी वारंगल में हर साल बड़ी कंपनियां ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ऑफर करती है. 2024-25 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 53.28 लाख रुपये देखा गया है. वहीं ECE ब्रांच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 64.3 लाख रुपये हैं.  

NIT चुनते समय क्या ध्यान रखें? 

  • अपनी पसंदीदा ब्रांच 
  • कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड 
  • लोकेशन और कैंपस लाइफ 
  • फीस और सुविधाएं. 

यह भी पढ़ें: NIT राउरकेला में चाहिए सीट? जानें कटऑफ, कोर्स और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola