एसबीआई पीओ मेंस का रिजल्ट जारी, 1400 से ज्यादा पास, यहां देखें लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Nov 2025 2:12 PM

विज्ञापन

SBI PO Main Result 2025 (सांकेतिक फोटो)

SBI PO Main Result 2025 OUT: स्टेट बैंक में पीओ भर्ती मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ भर्ती के लिए मेंस का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 1400 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

विज्ञापन

SBI PO Main Result 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO भर्ती के लिए मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि मेंस परीक्षा में कुल 1400 से ज्यादा कांडिडेट्स पास हुए हैं.

एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम (SBI PO Main Exam 2025) का आयोजन 13 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न सेंटरों पर किया गया था. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2025 में शुरू हुई थी और लाखों कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था. अब रिजल्ट घोषित होने के बाद 1400 से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है, जो आगे के इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लेंगे.

SBI PO Main Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब “Latest Announcements” में जाएं और SBI PO Main Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे.
  • अपना रोल नंबर सर्च करें और डाउनलोड कर लें.

SBI PO Main Result 2025 Check List

SBI PO वैकेंसी डिटेल्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह बैंकिंग सेक्टर की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, इसलिए हर साल लाखों छात्र इसमें हिस्सा लेते हैं. मेंस रिजल्ट आने के बाद अब अगले चरण यानी इंटरव्यू की तैयारी शुरू हो गई है. इंटरव्यू के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा.

रिजल्ट के बाद एसबीआई इंटरव्यू राउंड आयोजित करेगा, जिसमें उम्मीदवारों की पर्सनालिटी, बैंकिंग नॉलेज और कम्युनिकेशन स्किल्स का आकलन किया जाएगा. इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी और तब जाकर कैंडिडेट्स को पोस्टिंग मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Amazon में इंटर्नशिप Google में जॉब, झांसी की खुशी बनी प्लेसमेंट क्वीन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola