Amazon में इंटर्नशिप Google में जॉब, झांसी की खुशी बनी प्लेसमेंट क्वीन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Nov 2025 9:50 AM

विज्ञापन

Job Placement: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट

Job Placement: कहते हैं अगर मेहनत सच्ची हो तो सफलता खुद रास्ता बनाती है. झांसी की रहने वाली खुशी सोनी ने इस बात को सच कर दिखाया है. छोटी सी जगह से निकलकर उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google में अपनी जगह बनाई है. आज वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रही हैं.

विज्ञापन

Job Placement: झांसी की गलियों से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google तक का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. लेकिन ये कहानी है असली जिंदगी की खुशी सोनी की, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दिखा दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती. आज खुशी Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं.

कौन हैं खुशी सोनी?

उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली खुशी सोनी बचपन से ही टेक्नोलॉजी की दीवानी थीं. जहां दूसरे बच्चे खेलों में व्यस्त रहते थे, वहीं खुशी को कंप्यूटर के साथ वक्त बिताना पसंद था. उन्होंने IIITM ग्वालियर से BTech in Information Technology किया. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कंप्यूटर साइंस नहीं, बल्कि IT ब्रांच से ये मुकाम हासिल किया.

Job Placement: गूगल में प्लेसमेंट

मई 2024 में खुशी को Google में इंटर्नशिप करने का मौका मिला. उनके लिए ये किसी सपने जैसा था. उन्होंने वहां नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया, अपने कोडिंग स्किल्स दिखाए और साबित कर दिया कि वो किसी भी बड़ी टीम का हिस्सा बनने लायक हैं. Google में चार महीने की इंटर्नशिप के बाद उन्हें Amazon से भी इंटर्नशिप का ऑफर मिल गया.

Iiitm ग्वालियर की तरफ से शेयर डिटेल्स

Amazon में दो महीने की इंटर्नशिप के दौरान खुशी ने अपने परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने बताया कि कैसे स्मार्ट वर्क और अपडेटेड स्किल्स किसी भी छात्र को आगे बढ़ा सकते हैं. यही वजह रही कि जुलाई 2025 में Google ने उन्हें फिर से जॉब ऑफर किया. इस बार सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में जॉब मिल गई है.

IIITM ग्वालियर ने खुशी की इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गर्व जताया. आज खुशी न सिर्फ अपने कॉलेज की स्टार हैं, बल्कि झांसी की उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा हैं जो बड़े सपने देखने से डरते हैं. उन्होंने दिखाया कि अगर जज्बा सच्चा हो, तो झांसी जैसी जगह से निकलकर भी आप Google तक पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ गया ये ब्रांच, BTech स्टूडेंट्स को 71 लाख का पैकेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola