ePaper

NEET CUTOFF Marks 2025: नीट में कम Score होने पर ऐसे मिलेगी MBBS सीट, ये कॉलेज करते हैं Admission

Updated at : 20 Jun 2025 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
NEET PG 2025

NEET PG 2025

NEET CUTOFF Marks 2025: NEET में कम स्कोर आने का मतलब यह नहीं कि आप अपने करियर को उड़ान नहीं दे सकते हैं. सही रणनीति और विकल्पों के साथ आप अच्छी यूनिवर्सिटी से MBBS या BDS की डिग्री पा सकते हैं और शानदार करियर बना सकते हैं. यहां आप NEET CUTOFF Marks 2025 और कम स्कोर होने पर भी अच्छे काॅलेज के बारे में जानें.

विज्ञापन

NEET CUTOFF Marks 2025 in Hindi: नीट यूजी 2025 रिजल्ट आने के बाद अब काउंसलिंग प्रोसेस में है. अगर आपका NEET 2025 में स्कोर कम आया है तो परेशान होने की बात नहीं है. बहुत से ऐसे मेडिकल कॉलेज हैं जहां कम कटऑफ पर भी MBBS, BDS या अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिल सकता है. बस सही जानकारी और एनालिसिस के साथ आप आसानी से अपने सपने को साकार कर सकते हैं. यह लेख कम स्कोर में एडमिशन देने वाले काॅलेजों और NEET CUTOFF Marks 2025 पर तैयार किया गया है.

NEET Cutoff Low होने पर विकल्प (NEET CUTOFF Marks 2025)

NEET में 300 या 400 मार्क्स तक लाने वाले छात्र सोचते हैं कि अब मेडिकल का सपना खत्म हो गया लेकिन ऐसा नहीं है. कम स्कोर पर भी एडमिशन पाने के लिए ये ऑप्शन सबसे बेहतर माने जाते हैं:

  • Deemed Universities
  • Private Medical Colleges
  • Management Quota
  • NRI Quota Seats
  • BDS, BAMS, BHMS, BPT जैसे Allied Medical Courses.

कम स्कोर में Admission (NEET CUTOFF Marks 2025)

कॉलेजन्यूनतम स्कोर (अनुमानित)
DY Patil Medical College, Pune300-350
Bharati Vidyapeeth, Pune320-370
SRM Medical College, Chennai310-360
Santosh Medical College, Ghaziabad290-330.

नोट- NEET CUTOFF Marks 2025 और कम स्कोर में एडमिशन देने वाले काॅलेजों की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. एडमिशन लेने से पहले रैंक, कटऑफ और फीस संबंधित जानकारी के लिए संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें.

Placement और टॉप रिक्रूटर्स (NEET CUTOFF Marks 2025)

हालांकि मेडिकल फील्ड में प्लेसमेंट डायरेक्ट नहीं होता लेकिन नीचे दिए गए हॉस्पिटल्स और ऑर्गनाइजेशन, प्राइवेट MBBS/BDS ग्रेजुएट्स को हायर करते हैं:

  • Apollo Hospitals
  • Fortis Healthcare
  • Max Hospitals
  • AIIMS (for PG & internship)
  • Indian Army (as medical officers).

यह भी पढ़ें- Best BTech College 2025: Google और Microsoft में करोड़ों की जाॅब…भारत का पहला IIT क्यों है बेस्ट बीटेक काॅलेज?

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola