JoSAA Counselling 2025: राउंड 4 सीट आवंटन जारी, 9 जुलाई तक करें फीस भुगतान और डॉक्युमेंट अपलोड

JoSAA Counselling 2025
JoSAA Counselling 2025: JoSAA राउंड 4 काउंसलिंग का सीट आवंटन जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों को सीट मिली है, उन्हें 9 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आगे की जानकारी JoSAA की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
JoSAA Counselling 2025: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने काउंसलिंग के चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है. जो भी छात्र इस राउंड में शामिल हैं, वे josaa.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए जेईई मेन एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी.
9 जुलाई तक करना होगा ऑनलाइन रिपोर्टिंग
जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट अलॉट हुई है, उन्हें 9 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी. इसके अंतर्गत छात्रों को 30,000 रुपए की सीट एक्सेप्टेंस फीस भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.
यदि किसी छात्र को दस्तावेज या भुगतान से जुड़ी समस्या आती है, तो वह 10 जुलाई शाम 5 बजे तक अपनी समस्या का समाधान कर सकता है.
JoSAA काउंसलिंग राउंड 4 की मुख्य तारीखें
| कार्य | अंतिम तिथि | समय |
|---|---|---|
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड | 6 से 9 जुलाई 2025 | शाम 5 बजे तक |
| समस्या समाधान की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2025 | शाम 5 बजे तक |
| सीट आवंटन से हटना या बाहर निकलना | 7 से 9 जुलाई 2025 | शाम 5 बजे तक |
| वापसी संबंधित प्रश्न हल करने की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2025 | शाम 5 बजे तक |
जरूरी दस्तावेज
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट पत्र
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट/OCI/PIO कार्ड (विदेशी नागरिकों के लिए)
भाग लेने वाले संस्थान
- IITs – 23
- NITs (IIEST शिबपुर सहित) – 31
- IIITs – 26
- GFTIs – 40
- अन्य GFTIs – 47
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










