देश के टॉप 10 IITs में शामिल है IIT Roorkee, जानें क्यों है छात्रों की पहली पसंद

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 May 2026 5:45 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

IIT Roorkee देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है. यहां एडमिशन के लिए जेईई एडवांस क्रैक करना जरूरी है.

विज्ञापन

IIT Roorkee Admission: 1 जून 2026 को जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट आ सकता है. IIT में एडमिशन लेने की उम्मीद में जो छात्र बैठे हैं, वे अभी बेस्ट संस्थान की तलाश में हैं. अगर आप बेस्ट IIT में एडमिशन लेना चाहते हैं तो टॉप 10 की लिस्ट में शामिल होने वाले IIT Roorkee में दाखिला ले सकते हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग की कैटेगरी में IIT Roorkee 6ठीं पोजिशन पर है. आइए, जानते हैं इस संस्थान के बारे में.

IIT Roorkee देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है. यह हायर टेक्निकल एजुकेशन के लिए जाना जाता है. साथ ही यहां रिसर्च और इनोवेशन बेस्ड प्रोजेक्ट्स को खास महत्व दिया जाता है. 1996 में इस संस्थान की शुरुआत हुई थी.

10 के करीब बीटेक कोर्स हैं

आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर से जुड़ी करीब 10 ब्रांच में बीटेक की डिग्री ऑफर की जाती है. यहां इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस, आर्किटेक्चर और प्लानिंग की 55 से ब्रांच में पोस्ट ग्रेजुएशन यानी कोर्स ऑफर किए जाते हैं. साथ ही पीएचडी भी किया जा सकता है.

IIT Roorkee के प्रमुख BTech/BE कोर्सेज

  • अनुप्रयुक्त गणित एवं वैज्ञानिक संगणना (Applied Mathematics and Scientific Computing)
  • वास्तुकला एवं नियोजन विभाग (Architecture and Planning)
  • जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग (Biosciences and Bioengineering)
  • रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग (Chemical Engineering)
  • रसायन विज्ञान विभाग (Chemistry)
  • सिविल अभियांत्रिकी विभाग (Civil Engineering)
  • कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग (Computer Science and Engineering)
  • डिजाइन विभाग (Design)
  • भूकंप अभियांत्रिकी विभाग (Earthquake Engineering)
  • पृथ्वी विज्ञान विभाग (Earth Sciences)
  • विद्युत अभियांत्रिकी विभाग (Electrical Engineering)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग (Electronics and Communication Engineering)
  • मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग (Humanities and Social Sciences)
  • जल विज्ञान विभाग (Hydrology)
  • जलविद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (Hydro and Renewable Energy)
  • प्रबंधन अध्ययन विभाग (Management Studies)
  • गणित विभाग (Mathematics)
  • यांत्रिक एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग (Mechanical and Industrial Engineering)
  • धातुकर्म एवं सामग्री अभियांत्रिकी विभाग (Metallurgical and Materials Engineering)
  • पेपर एवं पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग (Paper and Packaging Technology)
  • पॉलिमर एवं प्रक्रिया अभियांत्रिकी विभाग (Polymer and Process Engineering)
  • भौतिकी विभाग (Physics)
  • जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग (Water Resources Development and Management)

IIT Roorkee Cut Off: यहां देखें IIT रूड़की का कटऑफ

कोर्स/ब्रांचओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)275592
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)13821429
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग19652037
मैकेनिकल इंजीनियरिंग35703854
सिविल इंजीनियरिंग67777100
बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.)1670320728

कैसे मिलता है IIT Roorkee में एडमिशन?

आईआईटी रुड़की में बीटेक (BTech) और बीआर्क (BArch) कोर्सेज में JEE Advanced परीक्षा के जरिए प्रवेश मिलता है. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाती है. जेईई परीक्षा के बाद जोसा काउंसलिंग में शामिल होना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें- Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola