BHU CUET UG सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी, इतने मार्क्स पर मिलेगा BA BSc BCom में एडमिशन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Aug 2025 2:57 PM

विज्ञापन

BHU Admission 2025 CUET UG Seat Allotment

BHU Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है. सीयूईटी यूजी के लिए कल यानी 8 अगस्त 2025 को पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा. सीयूईटी यूजी स्कोर आधार पर सीट अलॉटमेंट लिस्ट BHU की तरफ से राउंड 1 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

BHU Admission 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है. CUET-UG 2025 के स्कोर के आधार पर BHU ने एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. 8 अगस्त 2025 को राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी. यह लिस्ट BHU के ऑफिशियल पोर्टल bhucuet.samarth.edu.in पर उपलब्ध होगी.

BHU Admission 2025: देखें शेड्यूल

राउंड नंबरसीट आवंटन स्थितितारीख
राउंड 1पहला आवंटन जारी08 अगस्त 2025
राउंड 2दूसरा आवंटन जारी11 अगस्त 2025
राउंड 3तीसरा आवंटन जारी14 अगस्त 2025
राउंड 4चौथे आवंटन की घोषणा18 अगस्त 2025

CUET UG 2025 के नतीजों के बाद BHU ने 16 जुलाई से अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से BHU के समर्पित पोर्टल पर किए जा रहे हैं. इच्छुक छात्रों को अपने CUET स्कोर के साथ-साथ कोर्स और कॉलेज की वरीयता भरनी होती है. बिना रजिस्ट्रेशन के सीट अलॉटमेंट में हिस्सा नहीं लिया जा सकता.

BHU Round 1 Seat Allotment: ऐसे करें चेक

  • BHU की ऑफिशियल वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Round 1 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी CUET एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • डैशबोर्ड पर जाकर आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी देखें.
  • सीट कंफर्म करने के लिए निर्देशों के अनुसार फीस जमा करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

BHU UG 2025 में वही छात्र भाग ले सकते हैं जिन्होंने CUET-UG 2025 परीक्षा दी है और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी. सभी दस्तावेज वेरिफिकेशन, फीस पेमेंट और सीट कंफर्मेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी.

BHU Admission 2025 में कितने मार्क्स पर मिलेगा एडमिशन?

बीएचयू में एडमिशन की कट-ऑफ हर साल बदलती है क्योंकि यह सीटों की संख्या, आवेदकों की मेरिट और आरक्षण नीति जैसे कई फैक्टर पर निर्भर करती है. पिछले वर्षों के रुझान देखें तो BA जैसे कोर्स में जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए CUET स्कोर में लगभग 60-70% अंक जरूरी रहे हैं. वहीं BSc जैसे साइंस कोर्सेस में थोड़ा अधिक स्कोर, यानी 70-80% तक की जरूरत होती है. हालांकि फाइनल कट-ऑफ कोर्स, कॉलेज की पसंद और उस साल की प्रतियोगिता पर भी निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: गूगल से इंटर्नशिप, Microsoft में नौकरी, बंगाल की बेटी कमा रही करोड़ों का पैकेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola