जेईई मेन के स्कोर पर इन टॉप NITs में ले सकते हैं एडमिशन, यहां देखें लिस्ट

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :26 Apr 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Best NIT Colleges

NIT Trichy

Best NIT Colleges: JEE Main के जरिए भी आप देश के बेहतरीन NITs में एडमिशन ले सकते हैं. NIT Calicut, NIT Trichy, टॉप NITs में से एक है.

विज्ञापन

Best NIT Colleges: जेईई एडवांस परीक्षा क्रैक करने के बाद IIT में एडमिशन ले सकते हैं. वहीं अगर जेईई एडवांस क्रैक नहीं हो पाया है तो जेईई मेन के आधार पर NIT में एडमिशन ले सकते हैं. देश के कई फेमस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) ऐसे हैं, जहां आप सिर्फ JEE Main के स्कोर के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं.

क्यों NITs हैं अच्छा ऑप्शन?

NITs देश के टॉप सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में गिने जाते हैं
यहां प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी का स्तर काफी अच्छा होता है
JEE Advanced क्लियर किए बिना भी यहां से बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है

JEE Main से एडमिशन कैसे मिलेगा?

NITs में एडमिशन के लिए JEE Main का स्कोर जरूरी होता है. इसके बाद काउंसलिंग JoSAA के जरिए होती है. आपकी रैंक, कैटेगरी और पसंदीदा ब्रांच के आधार पर सीट अलॉट होती है. सीट कंफर्म करने के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होता है और फिर

टॉप NITs जहां मिल सकता है एडमिशन

  • NIT Trichy
  • NIT Surathkal
  • NIT Warangal
  • NIT Rourkela
  • NIT Calicut

इन संस्थानों में एडमिशन के लिए आमतौर पर अच्छा परसेंटाइल (लगभग 90+ या उससे अधिक, ब्रांच के अनुसार) जरूरी होता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • काउंसलिंग के दौरान सही च्वॉइस फिलिंग बहुत जरूरी है
  • पिछले साल के कटऑफ देखकर रणनीति बनाएं
  • बैकअप ऑप्शन भी जरूर रखें

यह भी पढ़ें- Cyber Security: क्यों छात्रों के लिए बन रहा है सबसे डिमांडिंग और सुरक्षित करियर ऑप्शन? जानिए

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola