Best BTech College: कंप्यूटर साइंस हुआ Fail! इस ब्रांच का दबदबा, 63 लाख का पैकेज 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Nov 2025 3:57 PM

विज्ञापन

बेस्ट बीटेक कॉलेज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Best BTech College: अगर आप भी 12वीं के बाद इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहते हैं तो आज हम आपको उत्तर प्रदेश का एक ऐसा कॉलेज बताएंगे जहां से आप बीटेक कर सकते हैं. ये संस्थान उत्तर प्रदेश का फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज है. शिक्षा से लेकर प्लेसमेंट तक, इस संस्थान को भरोसेमंद माना जाता है. हम बात कर रहे हैं MNNIT इलाहाबाद की. आइए जानते हैं इस कॉलेज के बारे में.

विज्ञापन

Best BTech College: आज के समय में इंजीनियरिंग एक ऐसा कोर्स है, जिसकी काफी डिमांड है. 12वीं के बाद बहुत से स्टूडेंट इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. अगर आप भी 12वीं के बाद इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहते हैं तो आज हम आपको उत्तर प्रदेश का एक ऐसा कॉलेज बताएंगे जहां से आप बीटेक कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं यूपी के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) स्थित टॉप बीटेक कॉलेज (Top BTech College) MNNIT की. आइए, जानते हैं इस कॉलेज के बारे में और यहां एडमिशन कैसे मिलता है. 

MNNIT Allahabad Admission: एमएनएनआईटी में कैसे मिलेगा एडमिशन? 

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज (Famous Engineering College) है. यहां छात्रों को जेईई मेन के आधार पर एडमिशन मिलता है. 98-99 प्रतिशत परसेंटाइल पर इस कॉलेज में टॉप बीटेक ब्रांच मिल जाता है. MNNIT में कंप्यूटर सांइस, IT, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल समेत अन्य ब्रांच ऑफर किए जाते हैं. 

Best BTech College: कितनी बीटेक सीटें हैं? 

शिक्षा से लेकर प्लेसमेंट तक, MNNIT इलाहाबाद को यूपी का सबसे भरोसेमंद NIT माना जाता है. यहां 2025-26 सेशन के लिए बीटेक की कुल 1,134 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं स्टेट और ऑल इंडिया वाइज सीट्स का कोटा देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. उत्तर प्रदेश की बात करें तो CS में 163 सीट्स हैं, इलेक्ट्रिकल में 51, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 91 सीट्स, केमिकल इंजीनियरिंग में 30 और मैकेनिकल में 82 सीट्स हैं. 

MNNIT Allahabad NIRF Ranking: क्या है एनआईआरएफ रैंकिंग? 

2025 NIRF रैंकिंग में, मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT) इलाहाबाद ने इंजीनियरिंग कैटेगरी में 62वीं जगह हासिल की है. ​​इंस्टीट्यूट ने भारत के टॉप 100 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में अपनी जगह बनाए रखी है. 

MNNIT Allahabad Placement: यहां देखें एमएनएनआईटी का प्लेसमेंट

ब्रांच योग्य उम्मीदवार (Eligible)प्लेस्ड (Placed)ऑफ़र (Offer Count)प्लेसमेंट (%)औसत CTC (लाख/वर्ष)अधिकतम CTC (लाख/वर्ष)
बायोटेक्नोलॉजी37263270.27%8.415
केमिकल इंजीनियरिंग49313863.27%11.2244.27
सिविल इंजीनियरिंग80465457.5%8.1517.37
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)30829841296.75%27.7272
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग78628979.49%22.1463.78
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE)14311717881.82%22.9872
मैकेनिकल इंजीनियरिंग1199912983.19%10.4163.78
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग3024

MNNIT Allahabad Placement: कंप्यूटर साइंस को पछाड़ ये ब्रांच हुआ आगे

एमएनएमआईटी इलाहाबाद (MNNIT Allahabad Placement) अपने प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. एवरेज सीटीसी और प्लेसमेंट प्रतिशत की बात करें तो वर्ष 2025 में कंप्यूटर साइंस ब्रांच का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा (Highest Placement) गया है. दोनों ही बीटेक ब्रांच में 63.78 प्रतिशत का प्लेसमेंट गया है.

यह भी पढ़ें- भारत का ये संस्थान, दिखने में किसी Foreign Institute से कम नहीं, पढ़ाई में भी देता है टक्कर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola