रांची के कॉलेज में Google और Microsoft में प्लेसमेंट, 54 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech College IIIT Ranchi: रांची में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IIIT रांची का आता है. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई टॉप IITs को पीछे छोड़ चुका है. यहां के स्टूडेंट्स को Google और Microsoft में भी प्लेसमेंट मिला है.

विज्ञापन

Best BTech College IIIT Ranchi: अगर झारखंड में किसी ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज की बात की जाए जहां से पढ़कर छात्र देश और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों तक पहुंच रहे हैं, तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची का नाम सबसे आगे आता है. कॉलेज ने हाल के वर्षों में अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड से खास पहचान बनाई है. यहां के छात्रों को Google, Microsoft जैसी टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है.

विज्ञापन

Best BTech College IIIT Ranchi: 172 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट

IIIT Ranchi की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 2021-25 बैच में कुल 215 छात्र थे, जिनमें से 203 छात्र प्लेसमेंट के लिए पात्र थे. इनमें से 172 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले. खास बात यह रही कि छात्रों को कुल 221 जॉब ऑफर प्राप्त हुए, यानी कई छात्रों को एक से अधिक कंपनियों से ऑफर मिले.

प्लेसमेंट रिपोर्ट बताती है कि कॉलेज के 133 छात्रों को एक-एक जॉब ऑफर मिला. वहीं 38 छात्रों को दो-दो ऑफर और 4 छात्रों को तीन-तीन ऑफर मिले. यह दिखाता है कि कंपनियों के बीच IIIT रांची के छात्रों की मांग लगातार बढ़ रही है.

Best BTech College IIIT Ranchi Placement Record

ब्रांच वाइज प्लेसमेंट

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) शाखा का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. इस शाखा के 98 पात्र छात्रों में से 82 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. वहीं डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DS & AI) में 24 में से 22 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में 58 में से 47 छात्रों को नौकरी मिली.

Google और Microsoft में मिला प्लेसमेंट

Iiit ranchi के स्टूडेंट मयंक पाठक और अनिर्बन पोर्य

आईआईआईटी रांची के 2021-25 बैच के स्टूडेंट मयंक पाठक को गूगल में प्लेसमेंट मिला है. मयंक मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं. वहीं, इसी बैच के अनिर्बन पोर्य को Microsoft में प्लेसमेंट मिला है. तान्या मलिक का सेलेक्शन Amazon में हुआ है.

यह भी पढ़ें: 17 ब्रांचों में 1589 सीटें, JoSAA काउंसलिंग से लें IIT BHU में एडमिशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola