Earthquake Tremors: म्यांमार से थाईलैंड तक भूकंप से डोली धरती, 144 लोगों की मौत, भयंकर तबाही

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Mar 2025 9:31 PM

विज्ञापन

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors: म्यांमार से लेकर थाईलैंड तक की जमीन शुक्रवार को भूकंप के झटकों से हिल गई. 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है. भूकंप के कारण कई इमारतें गिर गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के कारण 144 लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

Earthquake Tremors: शुक्रवार (28 मार्च) को थाईलैंड और म्यांमार की धरती भूकंप से डोलने लगी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई. इतने ताकतवर भूकंप से जमकर तबाही मची है. भूकंप से कितना नुकसान हुआ है इसका पूरा डेटा अभी सामने नहीं आया है. अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कुछ इमारतें गिर गई हैं, कई डैमेज हुए हैं. भूकंप के कारण जानमाल का भी नुक्सान हुआ है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बैंकॉक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई और उसके मलबे में दबने से कम से तीन लोगों की मौत हो गई. हालांकि नुकसान का आंकड़ा इससे ज्यादा है. म्यांमार ने भूकंप की के कारण छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर दी है.

100 से ज्यादा लोगों की मौत

भूकंप के कारण दोनों देशों के कई इलाकों में भयंकर तबाही मची है. न्यूज चैनल आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के कारण म्यांमार में 144 लोगों की मौत हो गई है. 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. भूकंप की तबाही के बाद तेज गति से राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस, राहत और बचाव दल के साथ-साथ सेना के जवान भी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं. कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को आया भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था. इसका केंद्र म्यांमार में था.

Earthquake Tremors

भयंकर तबाही की आशंका

इंटरनेशनल रेड क्रॉस एजेंसी ने इतने ताकतवर भूकंप से भयानक तबाही की चिंता जताई है. एजेंसी का कहना है कि भूकंप के कारण इमारतों को बहुत क्षति हुई है. वहीं, बैंकॉक में भी भूकंप के कारण तबाही का मंजर है. रेड क्रॉस ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से मांडले और सागाइंग क्षेत्रों समेत दक्षिणी शान राज्य तक पहुंचने की कोशिश कर रही उनकी टीमों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. रेड क्रॉस ने कहा ‘शुरुआती जमीनी खबरों से संकेत मिल रहा है कि भूकंप से काफी नुकसान हुआ है. मानवीय सहायता को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.’

भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके

म्यांमार में शुक्रवार को आए ताकतवर भूकंप के बाद भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए. म्यांमार के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत मेघालय, असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. कई लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. हालांकि भारत में अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है. भारत के अलावा चीन के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Also Read

Earthquake: फिर हिली धरती, भारत के इन राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola