ePaper

Jharkhand News: दुमका में बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में क्या बोले केंद्रीय मंत्री Arjun Munda

Updated at : 24 Sep 2022 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: दुमका में बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में क्या बोले केंद्रीय मंत्री Arjun Munda

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवशंकर उरांव एवं जिला अध्यक्ष विमल मरांडी ने दुमका में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया. आदिवासी महिलाओं ने स्वागत नृत्य एवं लोटा पानी से उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

Jharkhand News : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि संथाल परगना की इस पावन धरती पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक होना सौभाग्य की बात है. इससे यहां के आदिवासी कार्यकर्ताओं को अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग एवं कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवशंकर उरांव एवं जिला अध्यक्ष विमल मरांडी ने दुमका में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया. मुख्य प्रवेश द्वार पर आदिवासी महिलाओं ने स्वागत नृत्य एवं लोटा पानी से उनका स्वागत किया. इसके बाद श्री मुंडा को मंच पर शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. प्रशिक्षण एवं कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सुनील सोरेन, बिंदेश्वर उरांव, संप प्रभारी रविन्द्र टुडू, सोनी हेम्ब्रम, भिकारी भगत ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया.

संथाल परगना में बैठक सौभाग्य की बात

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि संथाल परगना की इस पावन धरती पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक होना सौभाग्य की बात है. इससे यहां के आदिवासी कार्यकर्ताओं को अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. इसी पावन धरती ने ऐसे वीर योद्धाओं को जन्म दिया है, जो आज के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं. आदिवासी योद्धाओं का इस धरती में लंबा इतिहास रहा है. इसी तरीके से देश के कई हिस्से में देश के विभिन्न अंचलों में पहाड़ी, कन्दराओं, पहाड़ों की चोटियों में निवास करती हैं. इनकी अपनी अलग संस्कृति, गीत-नृत्य, रूढ़िवादी परम्परा सदियों से रही है. इसे और अछून्न बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है.

Also Read: Kurmi Protest: झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन 5वें दिन समाप्त, अनूप महतो ने कही ये बात

आत्मसम्मान के साथ गांवों को बढ़ाएं आगे

अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय कार्यकर्ता अपने समाज का जिम्मेदार कार्यकर्ता है, जो कि सभी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. अपने दायित्व बोध के साथ अपने आत्म गौरव, आत्मसम्मान के साथ-साथ अपने गांव-समाज को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत रहना होगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हमारी आवाज़ पहुंच सके. उन सभी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यहां के पंचायतों में शत प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनुसूचित जनजातियों का है. कार्यकर्ता पंचायत स्तर से जिला स्तर तक पेसा कानून को मजबूत करने का काम करें.

Also Read: Azim Premji University MoU: सीएम Hemant Soren बोले, हायर एजुकेशन के लिए छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर

विकास के लिए करें मंथन

अर्जुन मुंडा ने कहा कि अपने क्षेत्रों में एजुकेशन इंडेक्स, हेल्थ इंडेक्स को कैसे और अधिक मजबूत किया जा सके. इस विषय पर भी गहन चिंतन कर आगे बढ़ें. श्री मुंडा ने कहा कि गतिशील समाज प्रगति का मानक है. अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आगे बढ़ते रहें एवं अपने अधिकार कर्तव्य को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ें. कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, सोशल मीडिया प्रभारी राम कुमार मांझी, प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन, पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखमनी हेंब्रम, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola