ePaper

Jharkhand Upchunav 2020 Updates : बेरमो व दुमका में मतदान संपन्न, दुमका में 65.27 फीसदी, बेरमो में 60.20 फीसदी वोटिंग

Updated at : 03 Nov 2020 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Upchunav 2020 Updates : बेरमो व दुमका में मतदान संपन्न, दुमका में 65.27 फीसदी, बेरमो में 60.20 फीसदी वोटिंग

Jharkhand Upchunav 2020, Live Updates : झारखंड में बेरमो व दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. दुमका में 65.27 फीसदी, जबकि बेरमो में 60.20 फीसदी वोटिंग हुई. इस दौरान कोरोना पर वोटरों का उत्साह भारी दिखा. कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर मतदाताओं ने वोट किया. महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करती रहीं. युवा, दिव्यांग एवं बुजुर्ग वोटरों का उत्साह देखते ही बना. दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. 10 नवंबर 2020 को दोनों सीटों के लिए मतगणना होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Upchunav 2020 Updates : झारखंड में बेरमो व दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. दुमका में 65.27 फीसदी, जबकि बेरमो में 60.20 फीसदी वोटिंग हुई. इस दौरान कोरोना पर वोटरों का उत्साह भारी दिखा. कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर मतदाताओं ने वोट किया. महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करती रहीं. युवा, दिव्यांग एवं बुजुर्ग वोटरों का उत्साह देखते ही बना. दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. 10 नवंबर 2020 को दोनों सीटों के लिए मतगणना होगी.

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की  प्रेस कांफ्रेंस

बेरमो विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी.

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया वोट

दुमका विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे वोटिंग खत्म हो गयी. इसके पहले दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने मतदान केंद्र पर मतदान किया.

undefined
झारखंड की दो सीटों पर वोटिंग खत्म 

झारखंड में दो विधानसभा सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. बेरमो व दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान कोरोना पर वोटरों का उत्साह भारी दिखा. वोटरों ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर वोट किया. युवा, महिला, दिव्यांग एवं बुजुर्ग वोटरों का उत्साह देखते ही बना. 10 नवंबर 2020 को काउंटिंग होगी.

कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन  

झारखंड की दुमका विधानसभा सीट के लिए वोटिंग जारी है. शाम पांच बजे तक इस सीट के लिए वोटिंग होगी. मतदाता वोटिंग के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं. झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन मतदान केंद्र पर पहुंचे.

undefined
बेरमो में मतदान खत्म, दुमका में हो रही वोटिंग

बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह सात बजे से चल रहा मतदान शाम चार बजे खत्म हो गया. दुमका विधानसभा सीट के लिए वोटिंग जारी है. मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट कर रहे हैं. शाम पांच बजे तक दुमका विधानसभा क्षेत्र में मतदाता वोट कर सकेंगे.

undefined
दुमका में 59.10 फीसदी, बेरमो में 56.30 फीसदी वोटिंग

दुमका विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में तीन बजे तक 59.10 फीसदी वोटिंग हो चुकी है, जबकि बेरमो विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 56.30 फीसदी मतदान हो चुका है.

वोटिंग को लेकर उत्साहित मतदाता 

बेरमो में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच वोटर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर वोटिंग कर रहे हैं.

undefined
वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे वोटर्स

दुमका विधानसभा सीट के लिए वोटिंग जारी है. मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं. युवा वोटर खासे उत्साहित हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

बोकारो : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश सिंह ने बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बूथ नंबर 293 एवं 289 बाधाडीह, मतदान केंद्र संख्या 300 एवं 301 टांडमोहनपुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का जायजा लिया.

undefined
मतदान केद्रों का निरीक्षण

बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड के मतदान केंद्रों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण किया.

सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर वोटिंग कर रहे मतदाता

दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. मतदाता सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए वोटिंग के लिए कतार में खड़े हैं.

वक्त के साथ बढ़ रही वोटरों की संख्या 

बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. वक्त के साथ मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या बढ़ रही है. सभी कतार में खड़े होकर वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

undefined
दुमका में 46.96 फीसदी, बेरमो में 46.07 फीसदी वोटिंग

दुमका विधानसभा सीट के लिए दोपहर एक बजे तक 46.96 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि बेरमो विधानसभा सीट के लिए 46.07 फीसदी मतदान हुआ.

undefined
बीजेपी प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी ने किया वोट

दुमका विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गांदो पंचायत के पैतृक आवास बड़तल्ली गांव में बूथ संख्या 71 ए पर उन्होंने मतदान किया.

undefined
दिव्यांग वोटर को सहयोग करती बीएलओ 

बेरमो विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है. नया प्रखंड कार्यालय फुसरो के बूथ संख्या 135a, 136a, 137a में दिव्यांग मतदाता गोपाल प्रसाद को ले जाती बीएलओ.

undefined
वोटिंग का उत्साह

दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर हर वर्ग में उत्साह है. वोटिंग को लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह है.

85 वर्ष से अधिक आयु वाले वोटरों के लिए विशेष सुविधा

बेरमो विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

बेरमो सीट से 16 प्रत्याशी

बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 312507 मतदाता हैं. महिला मतदाता 148017, पुरुष मतदाता 164194, 1 ट्रांसजेंडर एवं 295 सर्विस वोटर हैं. दिव्यांग मतदाता 4887 हैं. बुजुर्ग 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 2620 हैं. कुल 468 मतदान केंद्र हैं. 100 अतिसंवेदनशील बूथ, 255 संवेदनशील एवं सामान्य 113 बूथ हैं. मॉडल बूथों की संख्या 31 है. कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल व बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल समेत 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

undefined
चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी

दुमका विधानसभा उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवार हैं. पुरूष मतदाता 126210, महिला मतदाता 124510 यानी कुल मतदाता 250720 हैं. सर्विस वोटर 274 हैं. कुल 368 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. यहां भाजपा से डॉ लुइस मरांडी व झामुमो से बसंत सोरेन समेत 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

undefined
बसपा प्रत्याशी लालचंद महतो ने किया वोट

झारखंड के पूर्व मंत्री व बेरमो सीट से बसपा के प्रत्याशी लालचंद महतो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

undefined
कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने डाला वोट

बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने वोट डाला.

undefined
दुमका में 32.62 फीसदी, बेरमो में 28.57 फीसदी वोटिंग

दुमका विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 32.62 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि बेरमो विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 28.57 फीसदी मतदान हुआ.

कंट्रोल रूम पहुंचे एसपी 

बेरमो विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के बीच बोकारो के पुलिस अधीक्षक कंट्रोल रूम पहुंचे और चुनाव कार्यों की जानकारी ली.

undefined
20 फीसदी वोटिंग, कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने किया मतदान

बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा प्रखंड की तारमी व तुरियो पंचायत के सात मतदान केंद्रों में 10:30 बजे तक 20 फीसदी मतदान हुआ. बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने मतदान किया.

undefined
दिव्यांग वोटरों में भी उत्साह

दुमका विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग वोटरों में वोटिंग को लेकर उत्साह है. प्राथमिक विद्यालय, मोरटंगा के मतदान केंद्र संख्या 144 में जीवन मल्लाह ने मतदान किया.

undefined
पहली बार मतदान से उत्साहित रुशाली 

दुमका विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान कर रहे वोटरों में भी काफी उत्साह दिख रहा है. पहली बार वोट डालने के बाद उत्साहित रुशाली मुखर्जी.

undefined
मतदान केंद्र का जायजा लेतीं निर्वाचन पदाधिकारी

दुमका विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बी राजेश्वरी ने दुमका क्लब स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान पीठीसीन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये.

undefined
सोशल डिस्टैंसिंग के साथ कर रहे वोटिंग 

बेरमो विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए कथारा स्थित सीसीएल कथारा ऑफिसर्स क्लब बूथ संख्या-28, बोडिया यादव टोला संख्या-29 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोडिया बूथ संख्या-30 में वोटिंग के लिए मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

undefined
युवा वोटर ने किया पहली बार मतदान 

बेरमो विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराडीह के बूथ नंबर 316 पर महेश्वर हांसदा ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

undefined
बुजुर्ग वोटरों में उत्साह 

बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर हर वर्ग में उत्साह है. बुजुर्ग वोटर भी ठंड की परवाह किये बगैर मतदान केंद्र की ओर जा रहे हैं.

undefined
विधायक स्टीफन मरांडी ने की वोटिंग 

दुमका में झामुमो से महेशपुर के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने शहर की बूथ संख्या 25 में मतदान किया.

undefined
बुजुर्ग को मतदान केंद्र पर ले जाते परिजन 

बेरमो विधानसभा क्षेत्र की चिलगड्डा पंचायत के गोपालपुर में एक बुजुर्ग वोटर को मतदान केंद्र पर परिजन ले जा रहे हैं.

undefined
मतदान केंद्र पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल 

बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह बूथ संख्या 112 में मतदान के लिए अपनी माता व पत्नी के साथ पहुंचे.

ठंड को मात दे रहे मतदाताओं में उत्साह 

बेरमो उपचुनाव को लेकर वोटरों में उत्साह दिख रहा है. मतदाता ठंड को मात देते हुए मतदान शुरू होने से पहले बूथों पर पहुंच चुके थे. मतदान के लिए युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष, दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी है. सुबह सात से नौ बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 12.67 प्रतिशत मतदान हो चुका है. बेरमो एसडीएम अनंत कुमार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं.

undefined
मतदान केंद्र पर पहुंचीं बीजेपी प्रत्याशी लुइस मरांडी

दुमका में शहर के जिला स्कूल में बनाये गये बूथ पर भाजपा प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी पहुंचीं.

undefined
दुमका में 13.89 फीसदी, बेरमो में 12.67 फीसदी मतदान

झारखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच सुबह नौ बजे तक दुमका में 13.89 फीसदी वोटिंग हुई , जबकि बेरमो में 12.67 फीसदी मतदान हुआ.

बुजुर्ग महिलाओं ने भी किया मतदान

वोटिंग को लेकर चंद्रपुरा में उत्साह, बुजुर्ग महिलाओं ने भी किया मतदान

undefined
अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता

प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जैना मोड़, टांड़ मोहनपुर पंचायत, बूथ संख्या 301 से 304 पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता.

undefined
हेमंत की सरकार डूबती नाव है : बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि दुमका-बेरमो उपचुनाव में एनडीए की दोनों सीटों पर जीत तय है़ उपचुनाव के बाद हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी़ भाजपा ने इस सरकार को गिराने की कोई रणनीति नहीं बनायी है़ हेमंत सोरेन की सरकार डूबती नाव है.

उपचुनाव के कारण डिप्लोमा परीक्षा स्थगित

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा राज्य के कुछ हिस्सों में तीन नवंबर 2020 को विधानसभा उपचुनाव के कारण बैकलॉग पेपर क्लियरेंस के लिए डिप्लोमा परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. तीन नवंबर को डिप्लोमा द्वितीय व पाचवें सेमेस्टर समर स्पेशल परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. डिप्लोमा पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा अब सात नवंबर को दिन के 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगी. जबकि डिप्लोमा दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा अब नौ नवंबर को दिन के 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगी.

24 में से नौ जिलों में भाजपा का नाम लेनेवाला नहीं : झामुमो

दुमका बेरमो उपचुनाव के बीच झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जिस पार्टी भाजपा की वकालत कर रहे हैं, उसका राज्य के 24 जिलों में से नौ जिलों में नाम लेनेवाला कोई नहीं है.

मतदाताओं में उत्साह

बेरमो विधानसभा उपचुनाव हेतु सभी बूथों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में मतदान शुरू. सभी मतदान केंद्रों पर मार्कपोल की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. मतदाता शांति से अपनी-अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे है. मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सभी मतदाताओं को कोविड-19 से सम्बंधित प्राप्त दिशा निदेश का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. इसके लिए तीन लाइन लगाए है, जिसमें 6-6 फीट की दूरी पर गोल घेरा बनाया गया है, मास्क, ग्लब्स, सैनीटाइजर आदि का प्रयोग करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.

जारी है मतदान

दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सात से शाम चार बजे तक वोट डाले जा रहे है. दुमका में 2,50,720 मतदाता 12 प्रत्याशियों और बेरमो में 3,12,212 वोटर 16 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे. दोनों ही सीटों पर सत्ताधारी यूपीए और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला है. दुमका से झामुमो के बसंत सोरेन और भाजपा की लुईस मरांडी के बीच टक्कर है.

posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola